Assam के Cachar में 23 करोड़ की Yaba गोलियां बरामद, एक गिरफ्तार

Assam के Cachar में 23 करोड़ की Yaba गोलियां बरामद, एक गिरफ्तार
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

असम के कछार जिले में पुलिस ने लखीपुर के शिवपुर में एक ट्रक से 2.3 लाख याबा गोलियां बरामद की हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत करीब 23 करोड़ रुपये आंकी गई है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि इस अभियान में एक संदिग्ध तस्कर को भी पकड़ा गया है।

गुवाहाटी, नौ सितंबर असम के कछार जिले में 23 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर इस सिलसिले में एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने मंगलवार रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि कछार पुलिस ने लखीपुर के शिवपुर में एक ट्रक में छिपा कर रखी गईं 23 करोड़ रुपये मूल्य की 2.3 लाख याबा गोलियां जब्त की हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। शर्मा ने इस निर्णायक कार्रवाई के लिए असम पुलिस की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ राज्य की लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।

याबा गोलियों को थाई में ‘क्रेजी मेडिसिन’ कहा जाता है, एक बहुत ज़्यादा लत लगाने वाली दवा है। यह मादक पदार्थ देश में अवैध है, क्योंकि इसमें मेथमफेटामीन और कैफीन होता है। मेथमफेटामीन को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-दो में रखा गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़