उपचुनाव परिणाम: अशोक गहलोत की दावेदारी हुई मजबूत, वसुंधरा के बिना भाजपा की राह मुश्किल

धरियावद सीट पर भाजपा तीसरे स्थान पर रही। कांग्रेस के नगराज मीणा ने जीत दर्ज की। जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार थावरचंद रहे। आपको बता दें कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में धरियावद सीट से भाजपा उम्मीदवार गौतम लाल मीणा ने जीत दर्ज की थी लेकिन बाद में कोरोना के चलते उनका निधन हो गया था।
जयपुर। राजस्थान उपचुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अशोक गहलोत की दावेदारी और भी ज्यादा मजबूत हो गई है। आपको बता दें कि दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव भाजपा के लिए अच्छे साबित नहीं हुए हैं। क्योंकि पार्टी अपनी कद्दावर नेता वसुंधरा राजे सिंधिया को भूल सी गई थी। उपचुनाव में पार्टी ने न सिर्फ एक सीट गंवाई बल्कि वल्लभनगर सीट पर तो चौथे स्थान खिसक गई।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में है दोहरा मापदंड, राज्यवर्धन राठौर बोले- राजस्थान में पिछले 1 महीने में 4 बार इंटरनेट बंद किया गया
कांग्रेस ने भाजपा से छीनी धरियावद की सीट
धरियावद सीट पर भाजपा तीसरे स्थान पर रही। यहां से कांग्रेस के नगराज मीणा ने जीत दर्ज की। जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार थावरचंद रहे। आपको बता दें कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में धरियावद सीट से भाजपा उम्मीदवार गौतम लाल मीणा ने जीत दर्ज की थी लेकिन कोरोना के चलते उनका निधन हो जाने की वजह से यह जीत खाली हो गई थी। जिसके बाद कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से छीन ली।इसे भी पढ़ें: वसुंधरा राजे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगला CM वही होगा जिसे जनता पसंद करेगी
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से इस प्रकार की खबरें रही हैं कि पार्टी प्रदेश इकाई उन्हें दूर करने की कोशिश कर रही थी। इसी कड़ी में वसुंधरा समर्थकों ने एक अलग मंच तैयार कर लिया है। उनके समर्थकों का यह दावा रहा है कि वसुंधरा के बिना भाजपा की सरकार नहीं बन सकती है।
अन्य न्यूज़














