UP में BJP को रोकने के लिए विपक्ष से हाथ मिलाने को तैयार AIMIM, ओवैसी का बयान

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को शामली के कैराना में कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए विपक्षी दलों के साथ आने को तैयार है। उन्होंने कहा कि वह योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहते। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों के मुद्दों को ठीक से न उठाने का भी आरोप लगाया।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में आने से रोकने के साझा उद्देश्य के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ हाथ मिलाने को तैयार है। ओवैसी ने शामली जिले के कैराना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की सरकार बनने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि वह योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहते।
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि अगर अन्य विपक्षी दलों का भी भाजपा को सत्ता से बाहर रखने का यही उद्देश्य है, तो उनकी पार्टी उनके साथ सहयोग करने को तैयार है। ओवैसी ने विपक्षी दलों पर अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के शासनकाल में मस्जिदों को गिराए जाने और कथित ‘हाफ एनकाउंटर’ की घटनाएं जारी हैं, लेकिन विपक्षी दल इन मुद्दों पर आवाज नहीं उठा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: PM Modi के नेतृत्व में भारत आर्थिक शक्ति के नए मुकाम पर: Yogi Adityanath
हैदराबाद से सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की प्राथमिकता केवल अपने मतदाताओं तक सीमित रह गई है और वे अल्पसंख्यकों तथा अन्य वंचित वर्गों की समस्याओं को उठाने में विफल रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि अगर विपक्षी दल वास्तव में भाजपा को सत्ता से बाहर रखना चाहते हैं, तो उन्हें अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करना होगा।
अन्य न्यूज़













