Amit Shah ने सुरक्षा एजेंसियों को दिए निर्देश, घुसपैठ और आतंकवाद के खिलाफ करें AI का इस्तेमाल

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए घुसपैठ से सख्ती से निपटने और आतंकवाद रोधी नीति 'प्रहार' के तहत प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मल्टी एजेंसी सेंटर के आंकड़ों का एआई आधारित विश्लेषण कर एसओपी तैयार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही गृह मंत्री ने यूएपीए के तहत मुकदमों में तेजी लाने और भगोड़ों को वापस लाने का भी आह्वान किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ से सख्ती से निपटने का निर्देश देते हुए विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए खुफिया आंकड़ों के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित विश्लेषण का सोमवार को आह्वान किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दो दिवसीय नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) सम्मेलन-2026 का उद्घाटन करते हुए शाह ने गृह मंत्रालय द्वारा तैयार की गई ‘प्रहार’ योजना के तहत आतंकवाद-रोधी नीति को लागू करने के लिए प्रशिक्षण पर भी जोर दिया। बयान के अनुसार, गृह मंत्री ने एजेंसियों से भगोड़ों को वापस लाकर, अनुपस्थिति में मुकदमे के प्रावधानों का इस्तेमाल कर और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवाद रोधी मामलों की जांच में व्यापक एवं एकीकृत दृष्टिकोण अपनाकर मुकदमों में तेजी लाने को कहा।

बयान में कहा गया, ‘‘गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तैयार करने के संबंध में एमएसी (मल्टी एजेंसी सेंटर) के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सूचनाओं का एआई आधारित विश्लेषण किया जाए। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी एजेंसियों को घुसपैठ के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़