बिहार को सौगात, CM Samrat Chaudhary ने PM Modi का जताया आभार, रेलवे विकास को मिलेगी नई गति

Samrat Choudhary
PR

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शिवनारायणपुर सहित 75 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास पर प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री का बिहारवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस पहल को यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करने वाली तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं क्षेत्रीय विकास को नई गति देने वाली व्यापक योजना बताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंजाब राज्य के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार' से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: भारत टेक्स 2026 में बिहार ने उभरते टेक्सटाइल हब के रूप में दर्ज कराई सशक्त उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे निरंतर आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था के रूप में विकसित हो रही है। रेलवे अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास केवल भवनों के आधुनिकीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की एक व्यापक पहल है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: वीणा मानवी का Bakipur Nomination रद्द, Tej Pratap Yadav ने बताया बड़ी साजिश

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड पर स्थित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का भी आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया गया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय विकास को और अधिक बल मिलेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री जी के प्रति बिहारवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेलवे अवसंरचना के विकास को आगे भी नई गति मिलती रहेगी और राज्य के नागरिकों को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़