Bhai Dooj 2026: भाई को लंबी उम्र और सुख-समृद्धि देता है भाई दूज का तिलक, जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

bhai dooj
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, यमुना के सत्कार से प्रसन्न होकर यमराज ने इस दिन तिलक कराने वाले भाइयों को सुख-समृद्धि का वरदान दिया था।

दिवाली के 2 दिन बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के सच्चे और प्यारे रिश्तों का त्योहार है। इस पर्व पर त्योहार को भाई बहन के अटूट, प्रेम, विश्वास और अपनापन का प्रतीक माना जाता है। भाई दूज पर सभी बहनें अपने भाईयों को तिलक करती है और उनकी लंबी उम्र, खुशहाली और सफलता के लिए कामना करती हैं।

इस खास मौके पर भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं और हमेशा उनका साथ देना का वादा निभाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर भाई दूज पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक क्यों लगाती है? आइए इसके पीछे धार्मिक परंपरा व पौराणिक मान्यताओं के बारे में जानते हैं।

भाई दूज 2026

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर 2026 बुधवार को है। इस बार भाई दूज का तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर शुरु होकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। बहनें इस दौरान अपने भाईयों को तिलक लगाती है।

भाई दूज पर तिलक लगाने की परंपरा

भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं। जिन बहनों की शादी हो जाती है, भाई इस दिन उनके घर जाकर तिलक लगवाते हैं। तिलक लगाने के लिए रोली, चंदन और अक्षत का इस्तेमाल किया जाता है।

जिसके बाद भाई की आरती उतारी जाती है और फिर मिठाई खिलाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रस्म के चलते बहनें अपने भाई के सुखी और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं।

भाई दूज से जुड़ी पौराणिक कथा

भाई दूज से संबंधित पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान सूर्य देव के पुत्र यमराज और उनकी पुत्री यमुना से संबंधित है। कहा जाता है कि, यमुना अपने भाई यमराज को कई बार घर आने के लिए निमंत्रण देती थीं। अपनी बहन के बार-बार  बुलाए जाने पर यमराज यमुना से मिलने पहुंचे।

भाई के आने की खुशी में यमुना ने उनका स्वागत किया, तिलक लगाया और खाना खिलाया। बहन के प्यार, आदर और सम्मान भाव से खुश होकर यमराज ने उसे वरदान मांगने कहा। तभी यमुना ने कामना की कि इस दिन जो भी भाई अपनी बहन से तिलक कराएगा उसे सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। तब से लेकर अभी तक भाई दूज मनाने की परंपरा प्रचलित हो चुकी है।

भाई दूज को यम द्वितीया क्यों कहा जाता है?

दरअसल, भाई दूज का त्योहार केवल तिलक लगाने तक नहीं सीमित नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के सच्चे रिश्ते का प्रतीक भी है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। इस वजह से इसे 'यम द्वितीया' के नाम से जाना जाता है। वहीं, भारत के कुछ हिस्सों में इस दिन यमराज और यमुना की पूजा करने की परंपरा निभाई जाती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़