Horrific Road Accident in Nepal | मनकामना मंदिर से लौट रहे 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत, 7 अन्य घायल

Seven killed after bus carrying Indian pilgrims crashes in Nepal
ANI
रेनू तिवारी । Mar 15 2026 2:13PM

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री गोरखा जिले के प्रसिद्ध मनकामना मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। बस जैसे ही गोरखा जिले के पहाड़ी रास्ते पर पहुँची, वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

नेपाल के मध्य क्षेत्र में स्थित गंडकी प्रांत से एक अत्यंत हृदयविदारक खबर सामने आई है। शनिवार को भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई, जिससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री गोरखा जिले के प्रसिद्ध मनकामना मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। बस जैसे ही गोरखा जिले के पहाड़ी रास्ते पर पहुँची, वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Assembly Election | 'मेगा-गठबंधन' की आहट! BJP ने सुपरस्टार विजय को दिया डिप्टी CM पद का ऑफर, TVK को मिल सकती हैं 80 सीटें!

गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं और ये सभी भारतीय नागरिक हैं।जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के अनुसार, पीड़ितों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें: मार्च में बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है? IMD Weather Alert

 

‘काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है और उनका आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ‘हिमालयन टाइम्स’ के अनुसार, इलेक्ट्रिक बस का चालक बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक इस घटना में घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़