PM मोदी ने साइप्रस में भारतीय लोगों से की बातचीत, किसी ने ली सेल्फी तो किसी ने छुए पैर

PM Modi
@narendramodi
अभिनय आकाश । Jun 16 2025 6:05PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके इस कदम का सम्मान किया और उनके सिर पर हाथ रखा। हाथ जोड़कर उन्होंने मुस्कुराते हुए भारतीय संस्कृति से परिचित होने के लिए उनकी सराहना की।

निकोसिया की परिषद के सदस्य ने एक अनोखे इशारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमध्यसागरीय देश की यात्रा के दौरान सम्मान के प्रतीक के रूप में उनके पैर छुए। देश की राजधानी शहर की परिषद के सदस्य, माइकेला काइथरेओटी म्हाल्पा ने निकोसिया के ऐतिहासिक केंद्र में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए सम्मान के प्रतीक के रूप में पीएम के पैर छुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके इस कदम का सम्मान किया और उनके सिर पर हाथ रखा। हाथ जोड़कर उन्होंने मुस्कुराते हुए भारतीय संस्कृति से परिचित होने के लिए उनकी सराहना की।

इसे भी पढ़ें: Pakistan के परमाणु ठिकानों को मिसाइल से तबाह करेगा इजरायल? इस्लामाबाद की संसद में दिखा डर, ईरान ने बेवजह फंसा दिया

साइप्रस में प्रधानमंत्री मोदी को निकोसिया स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस में दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया गया। ऑर्डर ऑफ मकारियोस III का नाम साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति मकारियोस III के नाम पर रखा गया है, यह सम्मान राष्ट्र के प्रति सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्राध्यक्षों और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस, सरकार और लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों की शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और लोगों की समृद्धि के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में इस दिन टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, ICC ने बताई तारीख

यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनके सामर्थ्य और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारे देश के सांस्कृतिक भाईचारे और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की विचारधारा का सम्मान है। मैं यह सम्मान भारत और साइप्रस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और हमारे साझा मूल्यों और आपसी समझ को समर्पित करता हूँ। मैं सभी भारतीयों की ओर से अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ इस सम्मान को स्वीकार करता हूँ। 

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

All the updates here:

अन्य न्यूज़