भारत में चरमपंथी समूहों द्वारा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा: इमरान खान

खान द्वारा ट्विटर पर ये आरोप उत्तराखंड के हरिद्वार में दिसंबर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए लगाए गए, जिसमें मुसलमानों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ और उकसाने वाले भाषण दिए गए।
इसे भी पढ़ें: बढ़ते संकट के बीच चीन भागने की तैयारी में इमरान, सत्ता की संजीवनी करना चाहते हैं हासिल
उन्होंने आगे कहा, यह उपयुक्त समय है, जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने संज्ञान लिया और कदम उठाए। खान ने एक अन्य ट्वीट में भाजपा-नीत सरकार पर भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि चरमपंथी एजेंडा हमारे क्षेत्र में शांति के लिए एक वास्तविक और मौजूदा खतरा है। पिछले महीने, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भारत के राजनयिक को तलब कर हरिद्वार के सम्मेलन में दिए गए कथित नफरत भरे भाषण को लेकर अपनी चिंता से अवगत कराया था।
अन्य न्यूज़














