Iran के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से US और इजराइल के खिलाफ एकजुट होने की अपील की

तेहरान में आयोजित धार्मिक सम्मेलन में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने पत्र भेजकर इस्लामिक जगत के शासकों को अपने वास्तविक दुश्मन की पहचान करने और उनका मुकाबला करने को कहा। सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, उन्होंने अमेरिका और इजराइल को सभी मुस्लिम मुल्कों का साझा विरोधी बताया। छह महीने पहले हुए हमलों के बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से इजराइल और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ के अनुसार, अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों के शासकों से कहा, ‘‘अपने असली दुश्मन को पहचानिए, उसकी योजनाओं को समझिए और उसका मुकाबला कीजिए।’’ उन्होंने अमेरिका और इजराइल को सभी इस्लामी देशों का दुश्मन बताया। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के छह महीने बाद भी खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।
इन हमलों में उनके पिता और ईरान के अन्य वरिष्ठ नेता मारे गए थे। खामेनेई ने यह टिप्पणी तेहरान में एक सम्मेलन में हिस्सा ले रहे धार्मिक नेताओं को लिखे पत्र में की। ईरान द्वारा पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए जाने और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही सीमित किए जाने के बाद इस युद्ध ने मुस्लिम जगत के भीतर मतभेदों को उजागर किया है।
इसे भी पढ़ें: ईरान से वित्तीय लेन-देन रोकने के लिए एक और बैंक पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका: स्कॉट बेसेंट
ईरान क्षेत्र में अमेरिकी सेना की मौजूदगी का विरोध करता रहा है।
अन्य न्यूज़













