पूर्व PM Sheikh Hasina की 16 दिसंबर को Bangladesh लौटने की तैयारी, विमान की मांग की

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

भारत में निर्वासन काट रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश के विजय दिवस के अवसर पर 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की योजना बनाई है। मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से दिल्ली से ढाका वापसी के लिए राष्ट्रीय विमानन कंपनी के विमान की व्यवस्था करने को कहा। उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मिल अली ने इस कदम की पुष्टि की है।

भारत में रह रहीं बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की योजना है। बांग्लादेश इस दिन पाकिस्तान के साथ युद्ध के बाद स्वतंत्रता हासिल करने के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाता है। छात्रों के नेतृत्व में हुए व्यापक जनविद्रोह के कारण अपने 15 साल के शासन का अंत होने के साथ हसीना पांच अगस्त, 2024 को भारत चली गई थीं, जहां वह निर्वासन में रह रही हैं।

स्वदेश लौटने की प्रस्तावित तारीख की घोषणा करते हुए मंगलवार को जारी एक बयान में हसीना ने मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक रहमान से राष्ट्रीय विमानन कंपनी के विमान से उनकी स्वदेश वापसी की व्यवस्था करने का आग्रह किया। हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मिल अली ने बयान में कहा, ‘‘चूंकि शेख हसीना पांच अगस्त, 2024 को बांग्लादेश के विमान से भारत गई थीं, इसलिए उन्होंने सरकार से दिल्ली से ढाका तक उनकी वापसी के लिए विमान की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़