विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।

Ishaq
ANI
अभिनय आकाश । Jul 4 2026 6:44PM

लाहौर की एक अदालत ने इशाक के पोते समेत इन सभी लोगों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। खबरों के मुताबिक, रज़ा पिछले साल सिंगापुर में इन महिलाओं से मिला था और वे एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर में पार्टनर थे। रिपोर्ट के अनुसार, उसने उनके पाकिस्तान दौरे के लिए बिज़नेस वीज़ा का इंतज़ाम किया था।

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार आलोचनाओं के घेरे में हैं, क्योंकि लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ गैंगरेप के मामले में उनके पोते को मुख्य संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार किए जाने की खबर है। सीनेटर फैसल वावडा ने इशाक डार के इस्तीफे की मांग की है। यह मांग 29 जून को दो महिलाओं एक वेनेजुएला की और दूसरी नीदरलैंड की के साथ हुए गैंगरेप में उनके पोते, मुहम्मद रज़ा डार की कथित संलिप्तता के कारण की गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक व्यक्ति फरार है। शुक्रवार को लाहौर की एक अदालत ने इशाक के पोते समेत इन सभी लोगों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।  खबरों के मुताबिक, रज़ा पिछले साल सिंगापुर में इन महिलाओं से मिला था और वे एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर में पार्टनर थे। रिपोर्ट के अनुसार, उसने उनके पाकिस्तान दौरे के लिए बिज़नेस वीज़ा का इंतज़ाम किया था।

इसे भी पढ़ें: आतंक पर केंद्र का बड़ा Action, Pakistan में बैठे JeM-LeT के 23 आतंकी UAPA के तहत घोषि

देश की सेना से करीबी संबंध रखने वाले सीनेटर वावडा ने शनिवार को दो विदेशी महिलाओं के कथित अपहरण और गैंगरेप के मामले में इशाक के इस्तीफ़े की मांग की। मंत्री के रिश्तेदार को बचाने का आरोप भी लगाया। शनिवार को सीनेटर वावडा ने इशाक पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान को एक पारिवारिक कंपनी की तरह चलाया जा रहा है। उन्होंने गैंगरेप की घटना का ज़िक्र करते हुए मुख्य संदिग्ध को इशाक डार का कथित पोता बताया। वावडा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उसे (रज़ा डार को) संबंधित विदेशी दूतावास के दखल के बाद ही गिरफ़्तार किया गया। इतने गंभीर आरोपों के बाद, इशाक डार उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के तौर पर दुनिया के सामने पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकते हैं? 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान पैसों के लिए बेच रहा कैंसर वाला चावल! EU ने ले लिया तगड़ा एक्शन

कहा जाता है कि वावडा पाकिस्तानी सेना के करीबी हैं और उन्हें पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (PML-N) - जो संघीय सरकार में गठबंधन सहयोगी हैं दोनों के वोटों से सीनेटर चुना गया था। हालांकि, वह किसी राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। वावडा ने शनिवार को आगे कहा कि मामले को रेप के बजाय जबरन वसूली तक सीमित करने की कोशिशें की जा रही हैं, जबकि विदेशी पीड़ितों को जल्द से जल्द उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़