Bulgaria Presidential Election: स्पष्ट नतीजे न मिलने से 1 नवंबर को होगा रनऑफ मुकाबला

Bulgaria Presidential
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

बुल्गारिया में रविवार को संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिल सका। इसके चलते अब एक नवंबर को दूसरे चरण का मतदान कराया जाएगा, जहां मुख्य मुकाबला पश्चिम समर्थक आंद्रेई ग्यूरोव और मौजूदा राष्ट्रपति इलियाना योतोवा के बीच होगा।

बुल्गारिया में रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में निर्णायक नतीजा नहीं निकलने के बाद एक नवंबर को दूसरे दौर का मतदान होगा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, राजनेताओं के प्रति व्यापक अविश्वास के कारण मतदाताओं में उदासीनता बढ़ी, जिसके कारण मतदान का प्रतिशत रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। एक नवंबर को होने वाले दूसरे दौर के चुनाव में दो बिल्कुल अलग राजनीतिक विचारधाराओं के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

यह चुनाव देश में गहरे राजनीतिक ध्रुवीकरण के बीच हो रहा है। पश्चिम समर्थक सुधारवादी विपक्ष के उम्मीदवार आंद्रेई ग्यूरोव का मुकाबला वामपंथी विचारधारा वाली मौजूदा राष्ट्रपति इलियाना योतोवा से होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़