Social Media पर छाया तुर्की स्टार्स का Indian अवतार, बोले चूड़ियां पर डांस ने लूटा दिल

तुर्की के लोकप्रिय ड्रामा 'अरफ्ता' के कलाकारों ने बॉलीवुड गाने 'बोले चूड़ियां' पर डांस कर और भारतीय परिधान साड़ी-शेरवानी पहनकर फैंस का दिल जीत लिया है। यह वायरल वीडियो तुर्की मनोरंजन जगत पर भारतीय संस्कृति के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है, जिससे शो की वैश्विक लोकप्रियता और बढ़ गई है।
तुर्की के सुपरहिट ड्रामा अरफ्ता के कलाकारों ने भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड के लिए अपना प्यार दिखाया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तुर्की के इन स्टार्स को भारत से खास गिफ्ट मिले, जिसके बाद उन्होंने जो किया, उसने भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया।
भारत से पहुंचे खास तोहफे
सीरीज में एतेश कराहान का किरदार निभाने वाले एमिन गुनेन्क को भारत से एक खूबसूरत शेरवानी गिफ्ट की गई। वीडियो में वह बेज और गोल्डन रंग की शेरवानी को देखकर काफी खुश नजर आए। वहीं मर्कन का किरदार निभाने वाली इल्सु डेमिरसी को लाल रंग की पारंपरिक साड़ी गिफ्ट की गई। साड़ी को अनबॉक्स करते समय उनकी खुशी साफ दिखाई दे रही थी। भारतीय फैंस को यह पल काफी पसंद आया और वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: भारत आ रहे Christopher Nolan, Matt Damon और Tom Holland, मुंबई में The Odyssey के प्रीमियर में होंगे शामिल
बोले चूड़ियां पर किया डांस
मामला सिर्फ भारतीय कपड़ों तक नहीं रुका। शो के दूसरे कलाकारों ने भी बॉलीवुड के रंग में खुद को पूरी तरह रंग लिया। सीरीज में जमाल का किरदार निभाने वाले कागरी बायलन और डेमेट की भूमिका निभाने वाली इले कराटास ने बॉलीवुड के मशहूर गाने 'बोले चूड़ियां' पर डांस किया।
दोनों कलाकारों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। भारतीय फैंस ने कमेंट्स में उनकी तारीफ करते हुए कहा कि बॉलीवुड की पहुंच सच में पूरी दुनिया तक है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: क्यों 10 साल से Single हैं Angelina Jolie? Brad Pitt से तलाक पर अब तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा
क्या है अरफ्ता की कहानी?
यह सीरीज एतेश कराहान की कहानी है, जो अपने बचपन के दर्द और पुराने जख्मों से बाहर नहीं निकल पाया है। वह उन लोगों से बदला लेना चाहता है जिन्हें वह अपनी जिंदगी बर्बाद करने का जिम्मेदार मानता है। अपने बदले की योजना को पूरा करने के लिए वह अपने दुश्मनों की बेटी मर्कन यिलदिरिम से शादी करने का फैसला करता है। उसकी योजना शादी के ठीक 187 दिन बाद तलाक देने की होती है।
लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं। धीरे-धीरे बदले की भावना प्यार में बदलने लगती है और एतेश के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है, बदला चुने या प्यार?
इसे भी पढ़ें: Hollywood से आई Good News, एक्ट्रेस Anne Hathaway हैं प्रेग्नेंट, वीडियो शेयर कर दिखाया बेबी बंप
यूट्यूब पर रिलीज होकर बना सुपरहिट
दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज को पहले टीवी पर नहीं, बल्कि सीधे यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस सीरीज को दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर अब तक 85 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा यह 19 देशों में लाइसेंस भी किया जा चुका है।
दुनिया भर में बढ़ रही लोकप्रियता
अरफ्ता सिर्फ तुर्की तक सीमित नहीं रही। शो के तुर्की, अरबी, उर्दू, अंग्रेजी और स्पेनिश चैनलों को मिलाकर 25 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुड़ चुके हैं। अब भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड से जुड़ा यह नया कनेक्शन भी शो की लोकप्रियता को और बढ़ा रहा है। भारतीय फैंस के लिए अपने पसंदीदा तुर्की स्टार्स को शेरवानी, साड़ी और बॉलीवुड गानों के साथ देखना किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़















