The Odyssey देख Christopher Nolan के मुरीद हुए Tom Cruise, तारिफ में कह दी ये बड़ी बात

Tome Cruise
Instagram
एकता । Jul 17 2026 5:05PM

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज, क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' की जमकर तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर इसे 'कमाल का अनुभव' बताया है। इस बीच, फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद है, जो नोलन की पिछली फिल्म ओपेनहाइमर को भी पीछे छोड़ सकती है।

क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म द ओडिसी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। इसी बीच हॉलीवुड के मशहूर स्टार टॉम क्रूज ने इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसी बात कह दी है, जिससे फैंस बेहद खुश हो गए हैं।

टॉम क्रूज ने की फिल्म की जमकर तारीफ

हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज ने सोशल मीडिया पर फिल्म द ओडिसी देखने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने सिनेमाघर के बाहर की एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके हाथ में फिल्म का टिकट दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन, उनकी पत्नी और प्रोड्यूसर एमा थॉमस, और फिल्म की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया।

टॉम क्रूज ने लिखा, "वाह! क्रिस, एमा और पूरी शानदार टीम को धन्यवाद। आपने सिनेमाघर में कमाल का अनुभव दिया। मैं इस फिल्म को दोबारा देखने का इंतजार नहीं कर सकता।" टॉम क्रूज की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 2025 में टिकट बुक किए, 2026 में देखी Christopher Nolan की फिल्म... The Odyssey को लेकर दुनिया भर में ऐतिहासिक दीवानगी

पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है फिल्म?

कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में दुनिया भर में 85 से 95 मिलियन डॉलर कमा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह क्रिस्टोफर नोलन की पिछली सुपरहिट फिल्म ओपेनहाइमर के 82.7 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगी। वहीं भारत में भी फिल्म को लेकर बड़ा क्रेज है। माना जा रहा है कि द ओडिसी भारत में पहले ही दिन लगभग 20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर सकती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़