Priyanka Chopra हॉलीवुड फिल्म Bluefly में Russell Crowe के साथ आएंगी नजर, इन्स्टाग्राम पोस्ट में किया ऐलान

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए अपनी अगली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म प्रोजेक्ट की घोषणा की है। निमरोड एंटल के निर्देशन में बनने वाली इस एक्शन थ्रिलर में वह दिग्गज हॉलीवुड स्टार रसेल क्रो के साथ काम करेंगी। 'डेडलाइन' की रिपोर्ट के मुताबिक यह कहानी कांगो के जंगलों में एक गुप्त मिशन पर केंद्रित है।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ में अभिनेता रसेल क्रो के साथ नजर आएंगी। ‘द ब्लफ’ की अभिनेत्री ने बृहस्पतिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की। पोस्ट में उन्होंने समाचार वेबसाइट ‘डेडलाइन’ में छपे लेख की तस्वीर भी साझा की थी।
उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘‘अब अगली फिल्म की ओर।’’ ‘डेडलाइन’ के अनुसार, विज्ञान पर आधारित काल्पनिक कथा वाली इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन निमरोड एंटल ने किया है। फिल्म का निर्माण हाईलैंड फिल्म ग्रुप के तहत एरियन फ्रेजर और डेल्फिन पेरियर, पोलाइट सोसाइटी के तहत माइकल जेफरसन, ब्रोकन ओपन पिक्चर्स के लिए डेविड फ्रिगेरियो, जी2 डिस्पैच के तहत डेबोरा ग्लोवर एवं वैनेसा याओ गुओ ने किया है। फिल्म की आधिकारिक कहानी के अनुसार, ‘‘गम में डूबे संयुक्त राष्ट्र के एक अनुवादक को कांगो के घने जंगलों में एक विमान को वापस लाने के गुप्त मिशन पर भेजा जाता है।
इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की 'छात्रों की गूंज' को लगा झटका, Prayagraj में वेन्यू कैंसिल, सियासत तेज
इस मिशन का मकसद दुर्घटना का शिकार हुए एक ऐसे रहस्यमयी विमान को ढूंढना है, जिसका कागजों में कोई अस्तित्व ही नहीं है। विशेष अभियान दल जब विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके से नदी के रास्ते आगे बढ़ता है, तो यह अभियान धीरे-धीरे एक भयावह यात्रा में बदल जाता है। जैसे-जैसे वे उस विमान के करीब पहुंचते हैं, यह बात और स्पष्ट होती जाती है कि उन्हें उसे वापस लाने के लिए कभी भेजा ही नहीं गया था।’’ लिया बुमन, गाइ डेविस, रूथऐन फ्रिजेरियो, ब्रायन कवानॉग-जोन्स, जेसन क्रिंगस्टीन, केटी लीरी, स्कॉट लेवेन्सन और जेम्स नॉरबरी इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka (@priyankachopra)
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।We're now on WhatsApp. Click to join.
अन्य न्यूज़













