जुमांजी सीरीज की आखिरी फिल्म Jumanji Open World का ट्रेलर रिलीज, इस क्रिसमस थिएटर्स में मचेगा धमाल!

Jumanji Open World trailer released
INSTAGRAM
एकता । Jul 29 2026 3:31PM

सोनी पिक्चर्स ने जुमांजी सीरीज की आखिरी फिल्म जुमांजी ओपन वर्ल्ड का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस बार गेम के लोकप्रिय किरदार असली दुनिया में आ जाते हैं और डेमो मोड में अटकने के कारण बिना पूरी शक्तियों के संघर्ष करते हैं। ड्वेन जॉनसन स्टारर यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

सोनी पिक्चर्स ने अपनी पॉपुलर फिल्म सीरीज जुमांजी के तीसरे और आखिरी पार्ट जुमांजी ओपन वर्ल्ड (Jumanji: Open World) का पहला ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में एक बार फिर ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक और कैरेन गिलान की जोड़ी साथ नजर आ रही है। जबरदस्त कॉमेडी, एक्शन और एक नए ट्विस्ट से भरपूर यह फिल्म इस क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

इस बार गेम नहीं, रियल वर्ल्ड में आया ट्विस्ट
पुरानी फिल्मों में हमने देखा था कि कैसे टीनेजर्स गेम के अंदर चले जाते थे। लेकिन इस बार कहानी पूरी तरह पलट गई है। फिल्म में गेम के पॉपुलर कैरेक्टर्स डॉ. स्मॉल्डर ब्रेवस्टोन (ड्वेन जॉनसन), माउस फिनबार (केविन हार्ट), प्रोफेसर शेल्डन (जैक ब्लैक) और रूबी राउंडहाउस (कैरेन गिलान) खुद असल दुनिया में आ जाते हैं और यहां सर्वाइव करने के लिए स्ट्रगल करते दिखते हैं। इसे भी पढ़ें: Comic-Con 2026 Big Reveal: 2028 में थिएटर्स में दिखेंगे नए Ghost Rider, आइकोनिक किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार

कैरेक्टर्स हुए ग्लिच, मचेगा फुल एंटरटेनमेंट
कहानी में प्रॉब्लम तब शुरू होती है जब स्पेंसर और उसके दोस्तों को समझ आता है कि ये वीडियो गेम कैरेक्टर्स असली दुनिया में आकर डेमो मोड में अटक गए हैं। यानी इनके पास अपनी पूरी पावर्स नहीं हैं और ये बार-बार ग्लिच हो रहे हैं। ट्रेलर में डायनासोर का रेस्टोरेंट में घुसना और सड़कों पर कैरेक्टर्स की भागदौड़ जैसे कई ऐसे सीन हैं जो फुल एंटरटेनमेंट का वादा करते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़