High Uric Acid कंट्रोल करने में मददगार है यह घरेलू चाय, सिर्फ 3 चीजों से करें तैयार

tea for uric acid
AI-Generated

यूरिक एसिड नियंत्रित करने के लिए डाइट में प्रोटीन बहुत कम करना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत के लिए लौंग, तेजपत्ता और दालचीनी से बनी खास चाय बेहद फायदेमंद है। यह घरेलू चाय एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से मेटाबॉलिज्म सुधारकर यूरिक एसिड को घटाने में मदद करती है।

आज के समय में लोग यूरिक एसिज के बढ़ने से काफी परेशान हैं। जैसे ही रिपोर्ट में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है वैसे ही लोग डाइट में प्रोटीन कम करने की सलाह देने लगते हैं। यदि आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए प्रोटीन बहुत कम लेते हैं, तो इसका असर आपकी सेहत पड़ता है।

इसलिए प्रोटीन कम खाकर यूरिक एसिड को कम करने की कोशिश करना पूरी तरह सही नहीं है। ऐसे में घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं। आइए आपको इस लेख में एक ऐसी चाय बताने जा रहे हैं, जो हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करती है।

यूरिन एसिड बढ़ने पर नजर आते हैं ये लक्षण

- जोड़ो में दर्द, अकड़न और सूजन

- पैर के अंगूठे, एड़ी या टखने में तेज दर्द

- पैरे तलवों में रेडनेस जोड़ों के आसपास की त्वचा का रंग बदलना

- रात में बार-बार यूरिन आना

यूरिक एसिड कम करने में मदद कर सकती है यह चाय

सामग्री
लौंग- 2
तेजपत्ता- 1
दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा

विधि

- सभी चीजों को पानी में डालकर उबालें।

- 5-7 मिनट उबालने के बाद इसे छान लें।

- इसे गुनगुना ही पिएं।

यूरिक एसिड कैसे कंट्रोल करेगी यह चाय?

- लौंग में यूजेनॉल होता है। इसके साथ ही इसमें  एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं, जो कि सेहत को बेहतर बनाते हैं। यह सूजन को भी कम करते हैं।

- तेजपत्ते में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह मेटाबॉलिक हेल्थ को दुरुस्त करता है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है।

- दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है, इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है, जो कि मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद है। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़