उमस में Workout के बाद रहती है थकान? आपकी ये Fitness गलती सेहत पर पड़ सकती है भारी

Workouts
Unsplash

गर्मी और उमस में वर्कआउट करने से डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है, जिससे थकान व कमजोरी होती है। इससे बचने के लिए विशेषज्ञ हैवी वर्कआउट की जगह वॉकिंग और योगा जैसी हल्की एक्सरसाइज करने तथा पानी के साथ ओआरएस या नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं।

क्या आप भी सेहतमंद रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, गर्मी और उमस के मौसम में वर्कआउट करना किसी चुनौती से कम नहीं है। गौरतलब है कि इस मौसम में पसीना पानी की तरह बहता है और शरीर में डिहाइड्रेशन व हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए इस दौरान वर्कआउट करने की किन बातों का विशेष ख्याल रखें। 

उमस भरे मौसम में कई बार सुबह व्यायाम करने के बाद भी शरीर में थकान बनी रहती है और पूरे दिन कमजोरी महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान पसीने के साथ शरीर से पानी के अलावा जरूरी मिनरल और नमक भी बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। इसलिए इस मौसम में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है। शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखने के लिए पोटैशियम, मैग्नीशियम और दूसरे जरूरी मिनरल की भी पर्याप्त मात्रा लेना जरूरी है।

उमस में हैवी वर्कआउट से क्या होगा?

हैवी वर्कआउट करने से शरीर में काफी पसीना निकलता है। हवा में पहले से ही ह्यूमिडिटी के रुप में वॉटर स्टीम मौजूद है। इसके अलावा, स्किन की नमी जल्दी खत्म नहीं होती और दिल पर इसका अधिक जोर नहीं पड़ता। मांसपेशियों में रक्त प्रवाह बाधित होता है और व्यक्ति थकान महसूस करता है। जब आप वर्कआउट करें, तो इससे पहले 1 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही एक्सरसाइज के बीच छोटे-छोटे घूंट लेने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी न हो।

एक्सरसाइज करें

वैसे तो गर्मियों में तेज-तेज चलना, वजन घटाने वाली एक्सरसाइज, जिम या फिर कार्डियो न करने की सलाह दी जाती है। मई से जुलाई तक के महीने में काफी गर्मी देखने को मिलेगी। ऐसे में आप हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं। वॉकिंग, प्राणायम आदि फायदेमंद साबित हो सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्मियों में वजन बढ़ने की चिंता छोड़कर हेल्थ का ध्यान रखना ज्यादा जरुरी है। जब भी आप एक्सरसाइज करें, तो पहले वार्म अप, योगासन, प्राणायम, हल्की स्ट्रेचिंग, वॉकिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग लेने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में 3-4 दिन वर्कआउट करना सबसे जरुरी है, इससे ज्यादा करने से शरीर की ताकत खोने लगती है।

किन बातों का ध्यान रखें

 - एक्सरसाइज के दौरान बीच-बीच में एक-दो सिप करके पानी पीती रहें।

 - इस दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखने के लिए ओआरएस लें।

 - गर्मियों में एक्स्ट्रा नमक लेने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है।

 - जब आप 1 घंटा के वर्कआउट करते हैं, तो 750 एमएल नींबू पानी पी सकते हैं।

 - ब्रेन में ब्लड फ्लो ठीक से ही इस बात का ध्यान रखें।

 - हीट स्ट्रोक से बचने के लिए शरीर अंदर से गर्म होना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़