पीरियड्स में होता है तेज दर्द और Mood Swings? इन 7 गलतियों से आज ही करें तौबा

Mood Swings
AI Image

पीरियड्स की डेट नजदीक आने पर हार्मोनल बदलाव के कारण क्रैम्प्स, ब्लोटिंग और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस दौरान कैफीन, जंक फूड, ज्यादा चीनी, नमक और एल्कोहल से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह हार्मोनल संतुलन बिगाड़ सकते हैं।

पीरियड्स हर महीने में लड़की के शरीर में होने वाला एक नॉर्मल बायोलॉजिकल प्रोसेस है। हालांकि, इस दौरान या इससे पहले हर एक महिला के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। जिससे मूड, वजन, खान-पान की आदतों, डाइजेशन और नींद के पैटर्न सहित कई आदतों में बदलाव नजर आ सकते हैं। इस समस्या पर आपके हार्मोंन्स सेंसिटिव और इंफ्लेमेशन बढ़ा हुआ हो सकता है। अगर आप पीरियड्स आने से पहले अधिक कैफीन, ज्यादा शुगर, नमक, एल्कोहल, जंक फूड या मील्स न लेना कोर्टिसोल लेवल को बढ़ा सकता है और इसकी वजह से क्रैम्प्स, ब्लोटिंग, मूड स्विंग्स और ब्लड शुगर क्रैशेज बढ़ सकते हैं। 

जिन लड़कियों को पीसीओडी की समस्या होती उनके लिए यह और भी ज्यादा मुश्किल है। अगर आप पीरियड्स आने से पहले आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करेंगे, तो पीरियड्स आने से पहले पूरी तरह इन चीजों को अवॉइड करें। 

पीरियड्स की डेट नजदीक है, तो छोड़े दें ये 7 काम

 - एक्सपर्ट ने बताया है कि अगर आपकी पीरियड्स की डेट नजदीक है, तो आपको कैफीन, जंक, एल्कोहल और ज्यादा  शुगर को अवॉइड करना चाहिए। इस समय पर मील्स स्किप करने के बजाय आप बैलेंस मील लें। इससे ब्लड शुगर बैलेंस होता है और एस्ट्रोजन-प्रोजेस्टेरोन बैलेंस रहते हैं। 

- इस दौरान महिलाओं को अक्सर चॉकलेट खाने की तीव्र इच्छा होती है, लेकिन पीरियड्स शुरू होने से पहले इसका अधिक सेवन करना ठीक नहीं माना जाता। चॉकलेट में मौजूद शुगर और कैफीन मूड स्विंग्स को और बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा कि आप इसकी जगह खजूर या अंजीर जैसे हेल्दी विकल्प चुनें।

- दर्द कम करने के लिए बहुत ज्यादा कॉफी या चाय न पिएं। कैफीन से कोर्टिसोल बढ़ता है, जिससे क्रैम्प्स और बढ़ सकते हैं। इसके जगह आप पीरियड्स क्रैम्प्स कम करने के लिए अदरक की चाय या कैमोमाइल टी पिएं।

- इस दौरान होने वाली क्रेविंग्स पर ध्यान दें और कई बार महिलाएं बहुत अधिक फ्राइड या जंक फूड्स खा लेती हैं, लेकिन इसमें अनहेल्दी फैट्स होते हैं, जो हार्मोन्स को इंबैलेंस कर देते हैं। इसकी जगह आप घर का ही खाना खाएं।

- पीएमएस के दौरान अक्सर लड़कियों को नमकीन चीजें खाने का मन करता है, लेकिन ज्यादा चिप्स या नमकीन का सेवन करने से पेट फूलना और शरीर में पानी रुकने की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में बेहतर है कि आप भुने हुए मखाने या चने जैसे हेल्दी विकल्प अपनाएं।

- इस अवधि के दौरान एल्कोहल का सेवन न करें। ऐसा करने से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टोरोन हार्मोन इंबैलेंस होते हैं और पीरियड फ्लो और साइकिल पर असर हो सकता है। अगर आपकी पीरियड्स बेहद ही नजदीक है, तो आप नींबू पानी पीना शुरु कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।

- पीरियड्स शुरुआत से पहले मील्स बिल्कुल भी स्किप न करें। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ता है और शरीर को कमजोरी महसूस हो सकती है। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़