रिंकू सिंह होने वाली पत्नी प्रिया सरोज के साथ पहुंचे वाराणसी, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

Rinku singh and priya Saroj
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 22 2026 2:19PM

रिंकू सिंह समय निकालकर होने वाली पत्नी प्रिया सरोज साथ वाराणसी पहुंचे। इस दौरान दोनों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। बता दें कि, रिंकू सिंह इस समय आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए खेल रहे हैं। उनकी टीम का सफर अभी तक खराब रहा है। 7वें मैच में उन्हें सीजन की पहली जीती मिली।

 आईपीएल 2026 के बीच केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह समय निकालकर होने वाली पत्नी प्रिया सरोज  साथ वाराणसी पहुंचे। इस दौरान दोनों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। बता दें कि, रिंकू सिंह इस समय आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए खेल रहे हैं। उनकी टीम का सफर अभी तक खराब रहा है। 7वें मैच में उन्हें सीजन की पहली जीती मिली। वहीं केकेआर का अब अगला मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ है जिसके लिए टीम लखनऊ पहुंच गई है। 

रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सासंद हैं। रिंकू और प्रिया 21 अप्रैल को वाराणसी पहुंचे। दोनों ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की और आशीर्वाद भी लिया। दोनों ने संयुक्त पोस्ट में कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, काशी महादेव की धरती और गंगा का पावन संग। 

करीब आधे घंटे मंदिर में बिताने के बाद रिंकू और प्रिया ने नाव से काशी के घाटों को निहारा। शाम को वह दशाश्वमेध घाट पहुंचे जहां दोनों गंगा आरती में शामिल हुए। दोनों को देव दीपावली के लिए भी आमंत्रित किया गया है। 

बता दें कि, रिंकू और प्रिया सरोज की शादी जून के पहले हफ्ते में होगी। जहां कहा जा रहा है कि, वाराणसी के होटल ताज में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़