IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

आरसीबी का मालिक बदल गया है। अब इस फ्रेंचाइजी का हक आदित्य बिड़ला ग्रुप की नेतृत्व वाली समूह के पास है जिसमें टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की प्राइवेट इक्विटी शामिल हैं।
आईपीएल 2026 से ठीक पहले आरसीबी का मालिक बदल गया है। अब इस फ्रेंचाइजी का हक आदित्य बिड़ला ग्रुप की नेतृत्व वाली समूह के पास है जिसमें टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की प्राइवेट इक्विटी शामिल हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप की नेतृत्व वाली समूह ने आरसीबी को 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,705 करोड़ रुपये में खरीदा है। अब सवाल ये है कि क्या आरसीबी का नाम भी बदलेगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम बदला जाएगा या नहीं इसको लेकर कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला ने आरसीबी की मालिकाना हक मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को रीपोस्ट किया है। इसमें कहा गया है कि टीम का नाम नहीं बदला जाएगा। यानी टीम इसी नाम के साथ आगे बढ़ेगी। अनन्या बिड़ला ने अपने पोस्ट में लिखा कि आदित्य बिड़ला ग्रुप की नेतृत्व वाली समूह ने ये फैसला किया है कि टीम का नाम नहीं बदला जाएगा।
आरसीबी की नई संरचना के तहत आदित्य बिड़ला ग्रुप के निदेशक आर्यमन विक्रम बिड़ला चेयरमैन का पद संभालेंगे जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। कुछ रिपोर्ट के अनुसार इस कंसोर्टियम में बोल्ट वेंचर्स के संस्थापक डेविड ब्लिट्जर और बीएक्सपीई के सीईओ वायरल पटेल भी शामिल हैं।














