MI vs KKR मैच के दौरान लड़के ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, अंगूठी गिर गई तो फैंस ने...

man propose to his girlfriend
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 30 2026 5:39PM

मुंबई की जर्सी पहने पुरुष फैन ने केकेआर की जर्सी पहनी लड़की को प्रपोज करने के लिए अपने घुटने पर बैठने का प्रयास किया तो उनके हाथ से अंगूठी फिसलकर नीचे जा गिरी। कैमरामैन सहित स्टैंड्स में मौजूद अन्य फैंस ने अंगूठी ढूंढना शुरू किया। छोटे से प्रयास के बाद अंगूठी मिली तो एमआई के फैन को सौंपी गई।

मुंबई इंडियंस और कोलकात नाइट राइडर्स के बीच हुए आईपीएल 2026 मुकाबले के दौरान स्टैंड पर कुछ ऐसा घटा जिसे देखकर सुखी अनुभव मिलेगा। कई बार पहले देखने को मिला कि क्रिकेटर्स ने स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करके आगे चलकर हमसफर बनाया। अब मैदान में एक फैन कपल बनते हुए दिखा, जिसका सरप्राइजिंग एलीमेंट ऐसा रहा कि वो महफिल की शान बन गए। 

बता दें कि, ये खूबसूरत वाकया मुंबई इंडियंस औऱ कोलकाता नाइटराइजर्स के बीच वानखेड़े में खेले गए मुकाबले के दौरा घटा। मुंबई इंडियंस के एक फैन ने कोलकाता नाइट राइडर्स की महिला फैंस को स्टैंड्स में प्रोज करना चाहा। लेकिन यहां एक ट्विस्ट आया। 

दरअसल, मुंबई की जर्सी पहने पुरुष फैन ने केकेआर की जर्सी पहनी लड़की को प्रपोज करने के लिए अपने घुटने पर बैठने का प्रयास किया तो उनके हाथ से अंगूठी फिसलकर नीचे जा गिरी। कैमरामैन सहित स्टैंड्स में मौजूद अन्य फैंस ने अंगूठी ढूंढना शुरू किया। छोटे से प्रयास के बाद अंगूठी मिली तो एमआई के फैन को सौंपी गई। 

बस फिर क्या था। लड़के ने लड़की की उंगली में अंगूठी पहनाई और जवाब में उसे हां मिला। दोनों एक-दूसरे के गले मिले। आस-पास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इस कपल की हौसलाअफजाई की और रिश्ते में आने की एक-दूसरे को बधाई दी। 24 सेकंड की ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़