RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में सैमसन-जडेजा का डेब्यू, देखें दोनों प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। जहां बारिश के कारण देरी से हुए टॉस को रॉयल्स ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। जहां बारिश के कारण देरी से हुए टॉस को रॉयल्स ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा और शिमरॉन हेटमायर शामिल हैं। वहीं चेन्नई की टीम में मैथ्यू शॉर्ट, जेमी ओवरटन, नूर अहमद और मैट हेनरी विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं।
गुवाहाटी की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है ऐसे में हमें एक हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है। राजस्थान के पास यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे युवा और आक्रामक खिलाड़ी हैं। जबकि चेन्नई की टीम में संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। हालांकि, चेन्नई की टीम अपने चोटिल खिलाड़ियों के कारण परेशान है।
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
अन्य न्यूज़














