IPL 2026 Match: Rahane-Raghuvanshi की पार्टनरशिप ने पलटी बाजी, Kolkata ने जीता अहम मुकाबला।

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिए गए 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की। ट्रेविस हेड (61) की पारी के बावजूद हैदराबाद की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही, जबकि कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी और रहाणे की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया।
कोलकाता ने एक संतुलित और संयमित खेल दिखाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के
खिलाफ महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है। आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है।
बता दें कि हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत ठीक रही और ट्रेविस हेड ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों की पारी खेली। उनके साथ ईशान किशन ने भी 42 रन बनाकर अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी हुई, जिससे टीम टीम 19 ओवर में 165 रन बनाकर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई।
कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि कार्तिक त्यागी और सुनील नारायण ने 2-2 विकेट लेकर हैदराबाद को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।
जवाब में कोलकाता की शुरुआत तेज रही। फिन एलन ने महज 13 गेंदों पर 29 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। उनके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभाला और मैच को नियंत्रण में रखा। रहाणे ने 43 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 59 रनों की जिम्मेदार पारी खेली।
रहाणे और रघुवंशी के बीच हुई साझेदारी इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। अंत में रिंकू सिंह ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया और जीत सुनिश्चित की।
इस जीत के साथ कोलकाता की टीम ने इस सिजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है, जिससे आगे के मुकाबलों में उसका मनोबल बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। वहीं हैदराबाद को अपनी गेंदबाजी और मध्यक्रम की बल्लेबाजी पर दोबारा विचार करने की जरूरत महसूस हो रही है।
अन्य न्यूज़














