Holkar Stadium में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट सिर्फ ऑनलाइन मिलेंगे, 1000 रुपये से शुरू

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होने वाले टी20 मुकाबले के टिकटों की दरें घोषित कर दी हैं। होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए टिकट 1,000 रुपये से 12,500 रुपये के बीच उपलब्ध होंगे। टिकटों की बिक्री केवल जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप के जरिए होगी और एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकटों की कीमतें 1,000 रुपये से 12,500 रुपये तक रखी गई हैं। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने बुधवार को टिकटों की दरों की घोषणा की। एमपीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुकाबले के लिए गैलरी के सबसे सस्ते टिकट की कीमत 1,000 रुपये रखी गई है, जबकि पवेलियन का सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये का होगा।
अधिकारी ने बताया कि टिकटों की बिक्री केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी और इसके लिए ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा और ये टिकट एक ही या अलग-अलग श्रेणियों के हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस स्टेडियम में आयोजित होने वाला पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।
अन्य न्यूज़













