Delhi Lokayukta Justice Harish Chandra Mishra का 67 वर्ष की आयु में निधन

Delhi Lokayukta Justice Harish Chandra Mishra का 67 वर्ष की आयु में निधन
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और दिल्ली के लोकायुक्त हरीश चंद्र मिश्रा का बृहस्पतिवार को उनके आवास पर देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है और अंतिम संस्कार शुक्रवार को संपन्न होगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर दिल्ली के लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त) का बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।

लोकायुक्त कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, मिश्रा का निधन उनके आवास पर हुआ। उनका पार्थिव शरीर सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है और अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मिश्रा को मार्च 2022 में दिल्ली का लोकायुक्त नियुक्त किया गया था।

उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी सेवाएं दी थीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे ‘‘बेहद पीड़ादायक’’ बताया है। उन्होंने दिवंगत मिश्रा की आत्मा की शांति और उनके परिवार के सदस्यों तथा शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

All the updates here:

अन्य न्यूज़