ICAR Exam Update: PwD Candidates के लिए भी खुला Scribe Portal, NTA ने दी ये डेडलाइन

ICAR Exam Update
Creative Common License

एनटीए द्वारा आईसीएआर एआईईईए और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ 2026 प्रवेश परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी इंटिनमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। वहीं एग्जाम 04 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।

एनटीए द्वारा आईसीएआर एआईईईए और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ 2026 प्रवेश परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी इंटिनमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब ऑनलाइन अपने शहर की जानकारी देख सकते हैं। कैंडिडेट्स ICAR के ऑफिशियल एग्जाम पोर्टल से अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि जारी हुई सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। यह सिर्फ एग्जाम सिटी की जानकारी देने के लिए जारी हुई है। जिससे कि उम्मीदवारों को पहले से अपने शहर के बारे में पता हो और वह तैयारियां कर सकें। एग्जाम के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिसको निर्धारित समय पर ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

इसे भी पढ़ें: JNU PG Admission 2026: JNU में CUET PG स्कोर से Admission शुरू, पहली Cut-Off लिस्ट में ऐसे देखें अपना रिजल्ट

4 जुलाई को होगी एंट्रेंस एग्जाम

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ICAR AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (Ph.D.)-2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 04 जुलाई 2026 को करेगी। यह एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में होगा। यह एग्जाम कृषि एवं संबद्ध विज्ञान विषयों के स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित हो रही है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है।

इसके अलावा स्क्राइब सुविधा के पात्र PwD/PwBD कैंडिडेट्स के लिए स्क्राइब विवरण जमा करने का पोर्टल भी खोला गया है। वहीं कैंडिडेट्स 25 जूम 2026 से 27 जून 2026 तक अपने स्क्राइब से संबंधित जानकारी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

ऐसे जमा करें स्क्राइब विवरण

ICAR की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं फिर अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

लॉगिन करने के बाद होम पेज पर दिखने वाले 'Register Scribe Details' ऑप्शन पर क्लिक करें।

यह ऑप्शन सिर्फ उन PwD/PwBD कैंडिडेट्स को दिखाई देगा, जो स्क्राइब सुविधा के लिए पात्र हैं।

फिर अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्राइब ऑप्शन चुनें और मांगी गई जानकारी भरकर सब्मिट करें।

विवरण जमा करने के बाद इसकी जानकारी Application Form और Confirmation Page पर दिखेगी।

अगर स्क्राइब विवरण भरने में कोई समस्या आ रही है, तो अभ्यर्थी NTA हेल्पलाइन 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवार अपनी समस्या को [email protected] पर ई-मेल करके भी बता सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़