Indian Navy SSC Officer: Indian Navy में SSC Officer के 275 पदों पर Recruitment, जानिए Qualification और पूरा Process

Indian Navy SSC Officer
Creative Common License/Flickr

भारतीय नौसेना ने जून 2027 पाठ्यक्रमों के लिए SSC अधिकारी भर्ती की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस भर्ती के जरिए 275 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में योग्य और इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा।

भारतीय नौसेना ने जून 2027 पाठ्यक्रमों के लिए SSC अधिकारी भर्ती की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस भर्ती के जरिए 275 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में योग्य और इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा। बता दें कि आवेदन प्रोसेस 25 जून 2026 से शुरू हो चुकी हैं। वहीं आवेदन की लास्ट डेट 27 जुलाई 2026 है। बीई/बीटेक, स्नानतकोत्तर डिग्री, MBA, MSC और अन्य निर्दिष्ट योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स SSC अधिकारी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पद और क्वालिफिकेशन

कार्यकारी शाखा (GS(X)) / हाइड्रोग्राफी

इन पदों पर आवेदन के लिए किसी भी सब्जेक्ट में B.E./B.Tech की डिग्री और कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Indian Railway Recruitment 2026: NFR में 6777 Apprentice पदों पर बंपर भर्ती, जानें क्या है पूरी चयन प्रक्रिया

पायलट

किसी भी सब्जेक्ट में B.E./B.Tech 60% अंक होने चाहिए। वहीं 10वीं-12वीं में कुल 60% अंक और 0वीं-12वीं में अंग्रेजी में 60% अंक होना जरूरी है।

नौसेना वायु संचालन अधिकारी

किसी भी सब्जेक्ट में B.E./B.Tech में 60% अंक होना चाहिए। वहीं 10वीं/12वीं में कुल 60% और अंग्रेजी में 60% अंक होना जरूरी है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी विषय में B.E./B.Tech और न्यूनतम 60% अंक होना चाहिए।

लॉजिस्टिक्स

B.E./B.Tech, MBA, MCA, M.Sc (IT) या B.Sc/B.Com/B.Sc (IT) के साथ लॉजिस्टिक्स/सप्लाई चेन आदि में PG Diploma होना चाहिए। सभी में फर्स्ट क्लास होना जरूरी है।

नौसेना शस्त्र निरीक्षणालय कैडर

इस पद के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आईटी, कंप्यूटर साइंस, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि इंजीनियरिंग शाखाओं में B.E./B.Tech में 60% अंक होना जरूरी है।

शिक्षा शाखा

भौतिकी, इतिहास, गणित और मौसम विज्ञान आदि में M.Sc/MA या संबंधित इंजीनियरिंग विषय में B.E./B.Tech / M.E./M.Tech। निर्धारित विषयों में 55%–60% अंक होना जरूरी है।

इंजीनियरिंग शाखा

इस पद के लिए कैंडिडेट्स के पास मैकेनिकल, मरीन, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइस, इंडस्ट्रियल, प्रोडक्शन और मेकाट्रॉनिक्स आदि में B.E./B.Tech में 60% अंक जरूरी है।

सबमरीन टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग)

इसके लिए योग्यता इंजीनियरिंग शाखा GS के समान चाहिए।

इलेक्ट्रिकल शाखा (GS)

इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, टेलीकम्युनिकेशन, ECE, इंस्ट्रुमेंटेशन और पावर इंजीनियरिंग आदि में B.E./B.Tech में 60% अंक होना जरूरी है।

सबमरीन टेक्नोलॉजी (इलेक्ट्रिकल)

इसके लिए योग्यता इलेक्ट्रिकल शाखा (GS) के समान चाहिए।

नौसेना निर्माता

सिविल, मैकेनिकल, मरीन, शिप बिल्डिंग, नेवल आर्किटेक्चर और ओशन इंजीनियरिंग आदि में B.E./B.Tech में 60% अंक होना चाहिए।

ऐसे होगा सिलेक्शन

शॉर्टलिस्टिंग

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन उनकी क्वालिफिकेशन में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। B.E./B.Tech कैंडिडेट्स के लिए 5वें सेमेस्टर तक के अंक और पोस्ट ग्रेजुएशन कैंडिडेट्स के लिए सभी सेमेस्टर के अंक देखे जाएंगे। शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को ईमेल या SMS के जरिए सूचना दी जाएगी।

SSB इंटरव्यू

शॉर्लिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस इंटरव्यू में ग्रुप टास्क, मनोवैज्ञानिक परीक्षण और इंटरव्यू शामिल होते हैं। वहीं पहली बार SSB में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को AC-3 टियर रेल किराए की सुविधा मिलेगी।

मेडिकल टेस्ट

SSB में पास होने वाले कैंडिडेट्स का मेडिकल टेस्ट होगा। जिसमें फिजिकल और सेहत संबंधी मानकों की जांच होगी।

लास्ट सिलेक्शन

मेडिकल में फिट पाए गए कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। वहीं लास्ट मेरिट और पदों के आधार पर सिलेक्शन होगा।

पदों की संख्या

कार्यकारी शाखा - GS (X) / हाइड्रोग्राफी कैडर- 90

पायलट - 25

नौसेना वायु संचालन अधिकारी (ऑब्जर्वर) - 18

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) - 15

शिक्षा शाखा - 26

लॉजिस्टिक्स (रसद) - 10

नौसेना शस्त्र निरीक्षणालय कैडर (NAIC) - 14

इलेक्ट्रिकल शाखा - जनरल सर्विस (GS) - 24

इंजीनियरिंग शाखा - जनरल सर्विस (GS) - 09

सबमरीन टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग) - 05

सबमरीन टेक्नोलॉजी (इलेक्ट्रिकल) - 08

नौसेना निर्माता (Naval Constructor) - 32

कुल पद - 275

ऐसे करें आवेदन

भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

फिर New Registration करके अपना अकाउंट बनाएं।

लॉगिन के बाद SSC Officer June 2027 (AT-27 Course) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही भरें।

अपना साइन, फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फॉर्म भरने के बाद सभी डिटेल्स की अच्छे से जांच करें और आवेदन सबमिट करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़