पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट जारी, देखिए आपके शहर में क्या हैं तेल की कीमतें

पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट सामने आई है। ऐसे में तेज की कीमतें यथास्थित है वरना हाल ऐसा हो गया था कि रोजाना तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती थी। आपको बता दें कि 24 सितंबर से तेल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था और नवंबर के शुरुआती 2-3 दिनों तक इसमें तेजी देखने को मिलती रही।
इसे भी पढ़ें: तेल की कीमतों में आएगी भारी गिरावट, अपने रणनीतिक भंडार से कच्चा तेल निकालेगी मोदी सरकार
वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट सामने आई है। ऐसे में तेज की कीमतें यथास्थित है वरना हाल ऐसा हो गया था कि रोजाना तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती थी। आपको बता दें कि 24 सितंबर से तेल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था और नवंबर के शुरुआती 2-3 दिनों तक इसमें तेजी देखने को मिलती रही। लेकिन सरकार ने 3 नवंबर को तेल पर से एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया और राज्यों से वैट कम करने की अपील की। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत ज्यादा हैं।| शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 103.97 | 86.67 |
| मुंबई | 109.98 | 94.14 |
| कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
| चेन्नई | 101.40 | 91.43 |
| श्रीगंगानगर | 114.01 | 98.39 |
इसे भी पढ़ें: पेट्रोल, डीजल के दाम सीधे पीएम की दाढ़ी के अनुपात में: कमलनाथ
कीमतों जानने के लिए करें SMS
पेट्रोल-डीजल के मौजूदा कीमतों को उपभोक्ता एसएमएस (SMS) के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने इलाके का आरएसपी कोड पता होना चाहिए। अगर आरएसपी कोड की आपको जानकारी नहीं है तो आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर अपने इलाके का आरएसपी कोड जान सकते हैं। इसके बाद आपको RSP स्पेस पेट्रोल पंप डीलर का कोड (यानी की आरएसपी कोड) टाइप करके 9224992249 पर सेंड करें।
अन्य न्यूज़














