Kochi Airport पर Earth Lounge Bar का FL-7 लाइसेंस केरल आबकारी विभाग ने किया रद्द

केरल सरकार के निर्देश के बाद कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाउंज बार चलाने की मंजूरी को आबकारी विभाग ने वापस ले लिया है। अब नए लाइसेंस के सभी आवेदनों पर वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति के तहत ही विचार किया जाएगा। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जयशंकर आर ने रविवार को यह आधिकारिक आदेश जारी किया।
तिरुवनंतपुरम, नौ नवंबर केरलम के आबकारी विभाग ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘अर्थ लाउंज बार’ चलाने के लिए दी गई एफएल-7 बार लाइसेंस की मंजूरी रद्द कर दी है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है। सरकार ने कहा है कि नए लाइसेंस के सभी आवेदनों पर 2026-27 की आबकारी नीति के तहत ही विचार किया जाए।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आबकारी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) जयशंकर आर ने रविवार को मंजूरी रद्द करने का आदेश जारी किया। हवाई अड्डे पर बार लाइसेंस देने को लेकर विवाद के बीच यह फैसला आया है। इससे कुछ समय पहले तत्कालीन आबकारी आयुक्त सीराम संबाशिव राव का इस पद से तबादला कर दिया गया था।
विभाग ने इससे पहले एर्नाकुलम जिले के नेदुंबस्सेरी में हवाई अड्डे के सामने स्थित एक निजी होटल समूह को एफएल-7 लाइसेंस जारी करने की मंजूरी दी थी। कंपनी ने 23 जून, 2026 को टर्मिनल-3 की दूसरी मंजिल पर ‘अर्थ लाउंज बार’ चलाने की अनुमति के लिए आवेदन किया था। विभाग ने सालाना दो लाख रुपये लाइसेंस शुल्क जमा करने की शर्त पर मंजूरी दी थी।
अन्य न्यूज़













