HDFC Bank और Bajaj Finance को सबसे ज्यादा नुकसान, Sensex की 8 कंपनियों का M-Cap टूटा

शेयर बाजार में गिरावट के चलते पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष दस में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया। इसमें एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक नुकसान हुआ, जबकि टीसीएस और एलएंडटी के मूल्यांकन में बढ़त दर्ज की गई। इसके बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही।
शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया। इसमें एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक नुकसान हुआ। छुट्टियों के कारण छोटे रहे कारोबारी सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,605.44 अंक यानी 2.15 प्रतिशत टूट गया, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 546.15 अंक यानी 2.36 प्रतिशत गिर गया। शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण चार कारोबारी सत्रों में 20,78,774.28 करोड़ रुपये घटकर 4,51,83,393.14 करोड़ रुपये रह गया।
16 अक्टूबर को यह 4,72,62,167.42 करोड़ रुपये था। शीर्ष 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,55,671.9 करोड़ रुपये की गिरावट आई। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रमुख नुकसान वाली कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 55,506.95 करोड़ रुपये घटकर 10,67,121.12 करोड़ रुपये रह गया।
पिछले सप्ताह बैंक के शेयर में पांच प्रतिशत की गिरावट आई। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 34,180.51 करोड़ रुपये घटकर 5,77,146.21 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 27,065.08 करोड़ रुपये घटकर 16,10,372.11 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 21,062.24 करोड़ रुपये घटकर 4,81,142.58 करोड़ रुपये रह गया।
भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,360.75 करोड़ रुपये घटकर 11,79,454.70 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मूल्यांकन में 4,338.46 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,83,384.38 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 2,881.38 करोड़ रुपये घटकर 4,68,528.03 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 1,276.53 करोड़ रुपये घटकर 10,01,594.91 करोड़ रुपये रह गया।
दूसरी ओर, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 23,517.56 करोड़ रुपये बढ़कर 9,14,652.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलएंडटी का मूल्यांकन 1,788.66 करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,513.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, भारतीय जीवन बीमा निगम और इन्फोसिस का स्थान रहा।
अन्य न्यूज़













