नए शुल्कों ने US को अमीर बनाया, अर्थव्यवस्था को नुकसान की आशंका पर बोले Donald Trump

Donald Trump
प्रतिरूप फोटो
ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि बंधुआ मजदूरी को लेकर अमेरिका द्वारा लगाए गए नए शुल्क से देश की अर्थव्यवस्था को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि इन शुल्कों से सैकड़ों-अरबों डॉलर आ रहे हैं जिससे देश समृद्ध हुआ है। ट्रंप के अनुसार, न्यायालय के फैसले के बाद उन्हें यह जटिल रास्ता अपनाना पड़ा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि बंधुआ मजदूरी को लेकर अमेरिका द्वारा लगाए गए नए शुल्क से अर्थव्यवस्था को कोई नुकसान नहीं होगा। ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज’ को बताया कि इस साल की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय ने जब अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (आईईईपीए) के तहत लगाए गए शुल्कों को रद्द किया, उसके बाद बंधुआ मजदूरी से संबंधित शुल्क उसी काम को करने का दूसरा तरीका हैं। कुछ दिन पहले लगाए गए इस शुल्क से क्या अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा, इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, नहीं, क्योंकि यह सैकड़ों-अरबों डॉलर लेकर आ रहा है।

पिछले सप्ताह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत 60 ऐसे देशों पर 10 प्रतिशत और 12.5 प्रतिशत तक का शुल्क लगाया, जिनके बारे में अमेरिका ने पाया कि वे बंधुआ मजदूरी से बने सामान के आयात पर प्रतिबंध लगाने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने में विफल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, यह दुखद है कि मुझे शुल्क के लिए एक कठिन रास्ता अपनाना पड़ रहा है क्योंकि न्यायालय ने बेहद नजदीकी फैसले में मेरे खिलाफ निर्णय सुनाया। उन्होंने कहा, अब, मेरे पास वही काम करने के दूसरे तरीके हैं, लेकिन यह एक अधिक जटिल तरीका है।

इसे भी पढ़ें: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात

हालांकि, इन शुल्कों ने इस देश को फायदा पहुंचाया है। इसने देश को अमीर बनाया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़