Vicky Kaushal ने अपनी जान Katrina Kaif के जन्मदिन को ऐसे बनाया खास

कैटरीना कैफ ने मां बनने के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया, जिसे उनके पति विक्की कौशल ने बेहद खास बना दिया। विक्की ने सोशल मीडिया पर इस जश्न की एक प्यारी और रोमांटिक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों सादे कपड़ों में एक-दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में गुब्बारे और केक के साथ विक्की ने कैप्शन में 'जान का जन्मदिन' लिखा।
गुरुवार को जब कैटरीना कैफ ने एक मां के तौर पर अपना पहला जन्मदिन मनाया, तो विक्की कौशल ने इस दिन को बहुत खास बना दिया। विक्की ने सोशल मीडिया पर अपने घर के जश्न की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों की यह रोमांटिक तस्वीर और जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।
विक्की का कैटरीना के लिए खास मैसेज
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर इस जश्न की फोटो शेयर की। इस फोटो में सबसे खास बात विक्की का कैटरीना को प्यार से गले लगाना था। तस्वीर को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, "जान का जन्मदिन।"
इसे भी पढ़ें: Alliance में Sohail Khan ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बचपन में हुए Sexual Abuse के बारे में बताया
कैसा था बर्थडे का नजारा?
तस्वीर में कैटरीना के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान है और विक्की ने उन्हें कसकर पकड़ा हुआ है। विक्की के हाथ में केक का एक टुकड़ा भी दिखाई दे रहे है। दोनों के पीछे सफेद और सुनहरे रंग के गुब्बारे और हैप्पी बर्थडे का बैनर लगा हुआ है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: Sonakshi-Zaheer Love Story: सलमान खान ने कैसे पकड़ी थी दोनों की चोरी? अब Bollywood में खुला राज
सादे कपड़ों में दिखे दोनों सितारे
इस खास मौके पर दोनों ने बहुत ही सादे और आरामदायक कपड़े पहने थे। कैटरीना ढीली-ढाली नीली डेनिम ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बहुत हल्का मेकअप किया था और बाल खुले रखे थे। वहीं विक्की सफेद शर्ट और डार्क पैंट में काफी अच्छे लग रहे थे।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़














