सेंसर बोर्ड की कैंची से बची सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan, 25 सितंबर को होगी रिलीज

the vvaan force of the forrest
INSTAGRAM
एकता । Sep 23 2026 4:15PM

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की थ्रिलर फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है। बिहार की लोककथा पर आधारित यह रहस्यमयी फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की आने वाली थ्रिलर फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में दोनों कलाकार पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म के छठ पूजा स्पेशल गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और इसके ट्रेलर ने भी लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सिनेमाघरों में आने से पहले फिल्म को लेकर एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है।

सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के दिया सर्टिफिकेट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है। सबसे खास बात यह है कि बोर्ड ने फिल्म में एक भी सीन या आवाज काटने को नहीं कहा। फिल्म के ऑडियो और वीडियो में बिना किसी बदलाव के इसे पास कर दिया गया है। सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, 'द वन' को 'यू/ए 16+' (U/A 16+) रेटिंग दी गई है। आमतौर पर सेंसर बोर्ड फिल्मों में कुछ न कुछ बदलाव जरूर कराता है, लेकिन इस फिल्म के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट Uditi Singh का खुलासा, Karan Wahi संग रिश्ते के खिलाफ थे माता-पिता

कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म?

निर्माताओं ने तय किया है कि 'द वन' को 25 सितंबर के दिन रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इस फिल्म को मई 2026 में रिलीज किया जाना था, जिसे बाद में बदलकर 28 अगस्त 2026 किया गया था। अब आखिरकार यह 25 सितंबर को दर्शकों के सामने होगी।

इसे भी पढ़ें: को-स्टार संग बप्पा के दर पर पहुंचे Govind, इधर बहू Kashmera Shah ने सुनाई खरी-खोटी और पत्नी ने कह दिया 'धोखेबाज'

फिल्म की कहानी बिहार की लोककथा और एक रहस्य भरे जंगल से जुड़ी मान्यताओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। इस फिल्म को एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स, द वायरल फीवर और 11:11 प्रोडक्शन ने मिलकर तैयार किया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़