Student Of The Year After Dark का ट्रेलर जारी, Shanaya Kapoor की कहानी में दिखा खतरनाक ट्विस्ट

करण जौहर की आगामी ओटीटी सीरीज स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें शनाया कपूर नजर आ रही हैं। कोरियन थ्रिलर की याद दिलाती यह रहस्यमयी कहानी दो हमशक्ल बहनों पर आधारित है, जहां कॉलेज की एक जानलेवा प्रतियोगिता के बीच बहन की हत्या का सच तलाशने की कोशिश होती है।
करण जौहर के बैनर तले बन रही सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' काफी समय से चर्चा में है। इसकी खास वजह यह है कि धर्मा प्रोडक्शन की मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी अब ओटीटी पर कदम रखने जा रही है। करण जौहर ने इस सीरीज के लिए शनाया कपूर को साइन किया है, जो इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं।
कुछ देर पहले ही मेकर्स ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का ट्रेलर जारी किया है। ट्रेलर देखने के बाद साफ है कि करण जौहर ने इस बार दर्शकों को चौंकाने की पूरी तैयारी की है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जैसी कॉलेज कहानी को इतना डार्क और रहस्यमयी मोड़ मिलेगा, इसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी।
क्या है 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' की कहानी?
मेकर्स के जारी किए गए ट्रेलर से लगता है कि यह एक कॉलेज कहानी है, जो दो हमशक्ल बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में एक बहन की हत्या हो जाती है, जिसके बाद दूसरी बहन उसकी मौत का सच पता लगाने में जुट जाती है। लेकिन इस सच की तलाश उसके लिए आसान नहीं है। इस दौरान उसके सामने कई मुश्किलें आती हैं और उसकी जान भी खतरे में पड़ जाती है। इसके बावजूद वह पीछे नहीं हटती और अपनी बहन की मौत की वजह जानने की कोशिश करती रहती है।
कहानी आगे कॉलेज के अंदर चल रही एक गुप्त प्रतियोगिता तक पहुंचती है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि इस प्रतियोगिता का खेल इतना खतरनाक है कि इसमें लोगों की जान तक जा रही है। अब शनाया कपूर अपनी बहन की मौत का सच पता लगा पाएंगी या नहीं, यह सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा।
इसे भी पढ़ें: Ramayana Vs Godzilla IMAX Clash | क्या 'रामायण' के तूफान से डरे गॉडज़िला के मेकर्स? IMAX पर टकराव से बचने के लिए भारत में टल सकती है 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' की रिलीज़
कोरियन थ्रिलर ड्रामा की याद दिलाती है कहानी
पिछले कुछ सालों में भारतीय दर्शकों के बीच कोरियन फिल्मों और सीरीज की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। शनाया कपूर की आने वाली यह सीरीज भी कुछ हद तक कोरियन थ्रिलर ड्रामा की याद दिलाती है, जिसमें युवा किरदारों के बीच मौत का खेल चलता दिखाई देता है। कोरियन कंटेंट के इस तरह के विषयों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का यह डार्क और रहस्यमयी अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है।
अन्य न्यूज़














