Rani Mukerji की माँ कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Rani Mukerji
ANI
रेनू तिवारी । Sep 22 2026 2:57PM

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी माँ कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार, 22 सितंबर को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि यश राज फिल्म्स (YRF) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर की है।


बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी माँ कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार, 22 सितंबर को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि यश राज फिल्म्स (YRF) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर की है। हालांकि, उनके निधन के कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

YRF के बयान में कहा गया, "भारी मन से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी (75) का आज दोपहर निधन हो गया। परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए बहुत आभारी है और इस गहरे दुख के समय में सम्मानपूर्वक प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करता है।"

कृष्णा मुखर्जी को कई सालों से कई पब्लिक इवेंट्स में एक्टर के साथ देखा जाता रहा है और वे लोगों के बीच जानी-पहचानी हस्ती थीं।

रानी ने अक्सर अपनी माँ के साथ अपने करीबी रिश्ते के बारे में बात की है। कृष्णा मुखर्जी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ी थीं और उन्होंने प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम किया था।

रानी मुखर्जी का करियर
अपनी मां के बेहद करीब रहने वाली रानी मुखर्जी ने भारतीय सिनेमा को 'गुलाम', 'कुछ कुछ होता है', 'साथिया', 'हम तुम', 'ब्लैक' और 'हिचकी' जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं। हाल ही में वे 2026 में रिलीज हुई अपनी बहुचर्चित फिल्म 'मर्दानी 3' में एक बार फिर निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के मुख्य किरदार में नजर आई थीं।

दुख की इस घड़ी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री, सह-कलाकार और प्रशंसक सोशल मीडिया के जरिए मुखर्जी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 

All the updates here:

अन्य न्यूज़