यादों के झरोखे से सुरों का सफर... Nilesh Mishra का नया गीत 'ज़मीन पे तारे' रिलीज़

Nilesh Mishra
Instagram Nilesh Mishra
रेनू तिवारी । Mar 19 2026 12:03PM

अपनी मखमली आवाज़ और दिल को छू लेने वाली कहानियों के लिए मशहूर नीलेश मिश्रा ने स्वतंत्र संगीत की दुनिया में एक और कदम रखा है। उनके आगामी एल्बम का पहला शीर्षक गीत 'ज़मीन पे तारे' 17 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर रिलीज़ कर दिया गया है।

अपनी मखमली आवाज़ और दिल को छू लेने वाली कहानियों के लिए मशहूर नीलेश मिश्रा ने स्वतंत्र संगीत की दुनिया में एक और कदम रखा है। उनके आगामी एल्बम का पहला शीर्षक गीत "ज़मीन पे तारे" 17 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर रिलीज़ कर दिया गया है। एक स्वतंत्र गायक-गीतकार के रूप में यह उनकी दूसरी बड़ी प्रस्तुति है। "ज़मीन पे तारे" केवल एक गीत नहीं, बल्कि भावनाओं का एक समंदर है। इस गीत को खुद नीलेश मिश्रा ने लिखा, स्वरबद्ध किया और गाया है। संगीतकार मोहित शंकर की धुनों ने इसे और भी प्रभावी बना दिया है।

इसे भी पढ़ें: Video | 'हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी', Nora Fatehi ने 'सरके चुनर' गाने से झाड़ा पल्ला, भद्दे कमेंट्स करने वालों की लगाई क्लास

गीत फिलहाल ‘स्पॉटिफाई’, ‘जियोसावन’, ‘गाना’, ‘अमेजन म्यूजिक’ और ‘एप्पल म्यूजिक’ जैसे मंचों के साथ-साथ उनके आधिकारिक ‘यूट्यूब’ चैनल पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘गीत के बोल एक ऐसे रिश्ते की कहानी बयां करते हैं जो कभी आसमान जितना विशाल लगता था, लेकिन अब टूटे हुए सितारों की तरह ज़मीन पर बिखरा पड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar The Revenge की रिलीज से पहले Aditya Dhar की भावुक अपील, 'फिल्म को जिएं, पर स्पॉइलर से बचें'

इस गीत के साथ एक ‘म्यूजिक वीडियो’ भी जारी किया गया है, जिसका निर्देशन रितम नंदी ने और निर्माण सौम्या टंडन ने किया। वीडियो में मिश्रा के साथ सह-अभिनेत्री रोशनी रावत भी नजर आ रही हैं। वीडियो की ‘सिनेमैटोग्राफी’ अभिषेक वर्मा ने की है और संपादन भुवन चौधरी ने किया है।

मिश्रा, ‘‘बिग एफएम’’ रेडियो पर ‘‘यादों का इडियट बॉक्स’’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी कहानियां सुनाते हैं। उन्होंने रेडियो पर ‘‘कहानी एक्सप्रेस’’ की मेजबानी भी की। उनके सबसे प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतों में फिल्म ‘‘जिस्म’’ का ‘‘जादू है नशा है’’, ‘‘बॉडीगार्ड’’ फिल्म से ‘‘आई लव यू’’, ‘‘बजरंगी भाईजान’’ से ‘‘कुछ तो बता जिंदगी’’, ‘‘दिल तो बच्चा है जी’’ से ‘‘अभी कुछ दिनों से’’ और ‘‘रोग’’ फिल्म से ‘‘मैंने दिल से कहा’’ जैसे गीत शामिल हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़