Kriti Sanon ने Breakup की अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप, Kabir Bahia संग Cozy फोटो की शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग एक अनदेखी तस्वीर शेयर कर ब्रेकअप की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। यह कदम कबीर की किसी अन्य महिला के साथ वायरल हुई तस्वीर के बाद उठाया गया, जिससे कृति ने अपने रिश्ते की सच्चाई पर मुहर लगा दी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और बिजनेसमैन कबीर बहिया के अफेयर की चर्चा लंबे समय से चल रही है। हाल ही में कबीर की एक अन्य महिला के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगी थीं। हालांकि, कृति ने कबीर के साथ अपनी एक बेहद करीबी और प्यारी तस्वीर शेयर करके इन सभी अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात भी की है।
फोटो एलबम में दिखी कबीर की झलक
कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर पिछले छह महीनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इस एलबम में उनकी जिंदगी की छोटी-बड़ी झलकियां देखने को मिल रही हैं, जैसे उनकी कुछ सेल्फी, पालतू कुत्ते के साथ सफर, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ गले मिलने की फोटो और बहन नुपुर सेनन के साथ बर्फबारी का मजा लेते हुए तस्वीरें। इन सब में सबसे ज्यादा ध्यान कबीर बहिया के साथ वाली फोटो ने खींचा, जिसमें दोनों एक लाइव शो देखते हुए एक-दूसरे को पकड़े नजर आ रहे हैं। कृति ने इस पोस्ट के साथ लिखा कि ये बीते छह महीनों की कुछ ऐसी यादें हैं जो पहले सोशल मीडिया पर नहीं आ पाई थीं।

इसे भी पढ़ें: Mom to be करिश्मा तन्ना ने दिखाया प्रेग्नेंसी में स्वैग, Baby Bump फ्लॉन्ट करते हुए Photos ने मचाया तहलका
वायरल फोटो का सच आया सामने
पिछले हफ्ते कबीर बहिया की एक शादी के दौरान किसी दूसरी महिला के साथ तस्वीर सामने आई थी, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन कृति की नई पोस्ट ने इन दावों को गलत साबित कर दिया है। वहीं, कबीर के करीबी सूत्रों ने बताया कि उस वायरल फोटो को गलत तरीके से पेश किया गया था। वह महिला कबीर के पारिवारिक मित्र की बेटी है और कबीर उसे अपनी बहन जैसा मानते हैं।
इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 | लगभग 19 साल बाद लौट रहा है Emraan Hashmi का आइकॉनिक किरदार, लेकिन डायरेक्टर Mohit Suri क्यों हुए फिल्म से बाहर?
निजी जिंदगी पर क्या बोलीं कृति?
हाल ही में एक बातचीत के दौरान कृति से पूछा गया कि उनकी बहन नुपुर सेनन की शादी में कबीर बहिया भी शामिल हुए थे, तो उनके रिश्ते का क्या सच है? इस पर कृति ने सीधे तौर पर कोई जवाब तो नहीं दिया, लेकिन साफ किया कि वह अपनी निजी जिंदगी को छुपाकर रखना पसंद करती हैं। कृति ने कहा कि वह शादी होने तक अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई बात नहीं करना चाहतीं। कुछ चीजें सिर्फ उनके और उनके करीबियों के बीच ही रहनी चाहिए।
अन्य न्यूज़















