गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

Stylish Blouse Designs
AI Image

गर्मी और उमस के बीच शादी में स्टाइलिश दिखने के लिए सही ब्लाउज का चुनाव बेहद जरूरी है, जिसमें हॉल्टर नेक, कोर्सेट और ऑफ शोल्डर जैसे डिजाइनर ब्लाउज ट्रेंड में हैं। ये ब्लाउज डिजाइन न केवल आपको मॉडर्न और ग्लैमरस लुक देते हैं, बल्कि गर्मी के मौसम में काफी आरामदायक भी रहते हैं।

शादियों का सीजन चल रहा है और इस समय गर्मी-उमस काफी देखने को मिल रही है। गर्मियों की शादी में आराम के साथ ही खुद को स्टाइलिश दिखाना भी बेहद जरुरी होता है। किसी भी फंक्शन के लिए लहंगा हो या साड़ी उसके साथ पहने जाने वाला ब्लाउज ऐसा होना चाहिए जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हो। 

इस समय मार्केट में हॉल्टर नेक, कार्सेट और ऑफ शोल्डर जैसे डिजाइनर ब्लाउज ट्रेंड में हैं। आइए आपको बताते हैं आप किस तरह के ब्लाउज को खरीद सकती हैं।

हॉल्टर नेक ब्लाउज

गर्मी के मौसम में हॉल्टर नेक ब्लाउज सबसे बेस्ट होते हैं। यह डिजाइन नेकलाइन को उभारता है और पहनने वाले को मॉर्डन लुक देता है। इस तरह के ब्लाउज सिल्क और जॉर्जेट साड़ियों के लिए सबसे बेहतरीन लगते हैं। ये स्टाइल और आराम का अच्छा संतुलन भी प्रदान करता है। 

स्कल्प्टेड कोर्सेट ब्लाउज

फैशन में तड़का लगाने के लिए स्कल्प्टेड कोर्सेट ब्लाउज काफी ट्रेंडी है। यह ब्लाउज भारतीय एथनिक और फ्यूजन फैशन का बेहद ट्रेंडी और मॉर्डन विकल्प है। इसको आप पारंपरिक साड़ी या लहंगे के साथ वेस्टर्न ग्लैमर टच के लिए भी पहन सकते हैं। आपको बता दें कि, एक्‍ट्रेस डायना पेंटी ने भी एक रैंप वॉक के दौरान लहंगे के साथ ऐसा ही डिजाइनर ब्लाउज पहना था। शादी या फंक्शन में जलवा बिखरने के लिए इस तरह का ब्लाउज खरीद लें।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

गौरतलब है कि हर महिलाओं को ऑफ शोल्डर ब्लाउज काफी पसंद आते हैं। गर्मियों में इनकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाती है। शादी या फंक्शन के लिए आप इस तरह का ऑफ शोल्डर ब्लाउज खरीद सकती हैं। इनमें कंधों के ऊपर नेकलाइन पर कटवर्क डिजाइन किया जा सकता है। आप इसको ऑनलाइन या ऑफलाइन कहीं से भी खरीद सकती हैं।

ऑल टाइम हिट स्लीवलेस डिजाइन

शादी के हर एक फंक्शन के लिए मोस्ट ट्रेंडी है स्लीवलेस ब्लाउज। किसी भी साड़ी और  लहंगे पर यह काफी सुंदर लगते हैं। आजकल स्लीवलेस ब्लाउज में कई तरह के डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। बैकलेस, डीप नेक और लूज फिट डिजाइन न केवल ट्रेंड में है जबकि पहनने में काफी आरामदायक होते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़