Sunscreen से होते हैं मुंहासे और Acne? Dermatologist ने बताया Myth vs Fact का पूरा सच

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, सही सनस्क्रीन चुनने से स्किन के पोर्स ब्लॉक नहीं होते हैं। एक्ने और ऑयली स्किन से बचने के लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक, ऑयल-फ्री या जेल-बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और रात में चेहरे को डबल क्लींजिंग मेथड से साफ करें।
हम सभी सूरज का हानिकारक किरणों के बचने के लिए सनस्क्रीन चेहरे पर लगाते हैं। यूवी किरणें के कारण त्वचा में टैनिंग, रेडनेस, खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अक्सर धूप से बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरुर लगाएं। लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि इसके इस्तेमाल से स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं और एक्ने होते हैं।
इसी वजह से कई लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से बचते हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या सच में सनस्क्रीन लगाने से स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं।
सही सनस्क्रीन को चुनेंगे तो ब्लॉक नहीं होंगे स्किन पोर्स
गौरतलब है कि सनस्क्रीन का काम स्किन को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाना। यदि सही सनस्क्रीन को चूज की जाए और ठीक तरह से अप्लाई करें, तो स्किन पोर्स ब्लॉक नहीं होते हैं। वैसे दो तरह की सनस्क्रीन मार्केट में चल रही हैं, पहली मिनरल ब्लॉकर्स जो स्किन की सतह पर रहती है और यूवी रेज से सुरक्षा प्रदान करती है। वहीं, दूसरी केमिकल फिल्टर्स वाली सनस्क्रीन जो सिर्फ यूवी रेज को एब्जॉर्ब करती है।
स्टडी में पता चला
आपको बता दें कि, साल 2022 में Life (Basel) नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, अगर आप धूप में ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं, तो एक्ने बढ़ने का खतरा अधिक हो जाता है। इससे बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरुर करें। चेहरे पर पाए जाने वाले नेचुरल ऑयल यूवी किरणों के संपर्क में आते हैं, तो एक्ने का कारण बन ही जाते हैं, इसलिए बचाव करना जरुरी है।
ब्लॉक पोर्स से बचने के लिए सही सनस्क्रीन कैसे चुनें?
- अगर आप स्किन पोर्स ब्लॉक होने के खतरे से बचने के लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक सनस्क्रीन को चूज करें। एक्ने-प्रोन स्किन और ऑयली स्किन के लिए इस तरह की सनस्क्रीन अच्छी मानी जाती ह।
- स्किन पोर्स ब्लॉक होने के खतरे से बचने के लिए ऑयल फ्री, वॉटर या जेल बेस्ड सनस्क्रीन का यूज कर सकते हैं।
- सनस्क्रीन को त्वचा से हटाने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें, जिससे सनस्क्रीन, पसीना और धूल-मिट्टी चेहरे से हट जाए।
- यदि सनस्क्रीन लगाने के बाद भी एक्ने की समस्या होती है, तो मिनरल या केमिकल सनस्क्रीन के बीच ऑप्शन देखें और डॉक्टर से संपर्क करें, जिससे सेंसिटिविटी या एलर्जी का कारण पता चले।
स्किन पोर्स किस कंडीशन में ब्लॉक हो सकते हैं?
- यदि आप हैवी ऑयल-बेस्ड सनस्क्रीन जररु लगाएं, तो स्किन पोर्स ब्लॉक हो सकती है।
- इसके साथ ही सनस्क्रीन में हैवी ऑयल्स जैसे कि नारियल का तेल या वैक्स मिली है, तो स्किन ब्रेकआउट्स हो सकते हैं।
- सनस्क्रीन का यूज करने के बाद रात को सोने से पहले चेहरा ठीक से साफ कर लें, ताकि स्किन पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं।
सनस्क्रीन के साथ पसीना मिक्स होने के कारण एक्ने होता है?
दरअसल, आपकी स्किन क्लियर नहीं होगी या स्किन पर पसीना अधिक है और आप सनस्क्रीन लगा रहे हैं, तो एक्ने हो सकते हैं। पसीने के कारण त्वचा पर धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण जमा हो सकते हैं, जिससे एक्ने निकाल आते हैं।
चेहरे से सनस्क्रीन को कैसे हटाएं?
- आजकल की सनस्क्रीन वॉटर-प्रूफ या स्वेट-प्रूफ होती हैं।
- सनस्क्रीन को चेहरे से हटाने के लिए डबल-क्लीनिंग मेथड का प्रयोग कर सकती हैं।
- पहले ऑयल बेस्ड क्लीनर से चेहरे साफ करें।
- इसके बाद वॉटर बेस्ड फोमिंग या जेल फेसवॉश से चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
अन्य न्यूज़














