Korean Skincare का Rice Mask दूर करेगा चेहरे की Tanning और Pigmentation

Korean rice mask
AI-Generated

कोरियन स्किन केयर में लोकप्रिय राइस मास्क त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स टैनिंग, झाइयों और झुर्रियों को कम कर रंगत निखारने में मदद करते हैं। इसे उबले चावल के पेस्ट में थोड़ा दूध और शहद मिलाकर घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

आजकल हर एक महिला को ग्लोइंग और बेदाग स्किन चाहिए। ऐसे में वे ब्यूटी रूटीन और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग जरुर करती हैं। कोरियन स्किन केयर में चावल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर राइस मास्क की खूब चर्चा होती है।

अब आप स्किन से टैनिंग हटाने और झुर्रियों को कम करने के लिए राइस मास्क बेहद ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या सच में यह नुस्खा त्वचा के लिए सबसे असरदार माना जाता है। आइए आपको बताते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट की क्या राय है?

क्या वाकई स्किन के लिए फायदेमंद है राइस मास्क?

- चावल में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।
- इसमें फेरुलिक एसिड और एलांटोइन जैसे तत्व भी होते हैं, जो त्वचा की रंगत निखारने में मदद कर सकते हैं।
- चावल से बना फेस मास्क त्वचा को फ्री रेडिकल्स और धूप की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है।
- चावल में मौजूद प्राकृतिक गुण चेहरे को पोषण देते हैं। इससे त्वचा मुलायम और साफ दिखने में मदद मिलती है।

टैनिंग और पिगमेंटेशन के लिए राइस मास्क?

- अगर आप धूप में ज्यादा देर तक रहते हैं, तो आपकी स्किन पर टैनिंग जरुर जम जाती है। ऐसे में राइस मास्क में मौजूद स्टार्च और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की ऊपरी परत से जिद्दी टैनिंग को हटाने और रंगत को निखारने में काफी मदद करता है।

- चेहरे पर झाइयों और पिगमेंटेशन की समस्या के चलते महिलाएं हमेशा परेशान रहती हैं, ऐसे में चावल का पानी और राइस मास्क दोनों ही पिगमेंटेशन को कम करने में काफी मदद कर सकते हैं।

घर पर आसानी से ऐसे तैयार करें राइस मास्क

- सबसे पहले आप उबले हुए चावल को अच्छे से पीसकर एक बारीक पेस्ट बना सकते हैं।

- अब इस पेस्ट में थोड़ा-सा दूध और शुद्ध शहद मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।

- फिर इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कम से कम 20 मिनट के लिए सूखने दें।

- तय समय के बाद सामान्य पानी से चेहरे को धो लें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़