Karwa Chauth पर साड़ी और लहंगे के साथ खूब जचेंगे ये ट्रेंडी Bangles Set

करवा चौथ के मौके पर पारंपरिक और ट्रेंडी चूड़ियों की काफी मांग रहती है। इस बार कश्मीरी घुंघरू, रेनड्रॉप, लटकन और लाख की चूड़ियों के डिजाइन बेहद पसंद किए जा रहे हैं। महिलाएं अपने परिधान के अनुसार कांच की प्लेन या स्टोन वर्क चूड़ियों को हाथफूल और खूबसूरत कंगनों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
करवाचौथ पर सजना-संवरना बेहद जरुरी माना जाता है। चूंडी, बिंदी, सिंदूर, बिछिया, मेहंदी और पारंपरिक साड़ी का वियर करना। व्रत-त्योहारों पर चूड़ियों की खनक में ट्रेंड शामिल हो चुका है। आजकल लोग ट्रेंडी चीजों को वियर करते हैं। इस बार करवा चौथ पर प्लेन कांच की चूड़ियों से लेकर जेली बैंगल्स, कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स और रेनड्रॉप बैंगल्स जैसे कई डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। इन डिजाइनों को काफी पसंद किया जाता है।
इस लेख में हम आपके लिए कुछ बैंगल्स सेट के ऑप्शन लेकर आएं, जिन्हें आप जरुर खरीद सकते हैं। इस तरह की चूड़ियां हर सेट को खूबसूरत बना देती है। आप अपने आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट करते पर्ल्स, लटकन या किसी भी पैटर्न को चूज कर सकते हैं।
हाथफूल के साथ करें पेयर
यदि आप शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही है या फिर सजना-संवरना काफी पसंद हैं, तो आप अपने चूड़ियों के सेट को पर्ल्स से सजे हाथफूल के साथ पेयर कर सकती हैं। ध्यान दें कि, ये ज्यादा हैवी न हो और चूड़ियों के साथ परफेक्टली ट्यून करें, जिससे एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करता दिखें।
लटकन वाला सेट
अगर आपको एकदम हटके लुक चाहिए, तो इस तरह का सेट को खरीद सकती हैं। यह आपके हाथों पर एकदम क्लासी और एलिगेंट लुक देगा। लटकन वाले कड़े का सेट आपको मार्केट में देखने को मिल जाएगा। कलरफुल चूड़ियों के साथ आप इस तरह का कंगन को स्टाइल कर सकते हैं।
लाख की चूड़ियों का सुंदर सेट
करवा चौथ पर लाख की चूड़ियां पहनना काफी शुभ होता है। ऐसे में आप अपनी पसंद के अनुसार लाल-हरी या रंग-बिरंगी चूड़ियां चूज कर सकते हैं। प्लेन चूड़ियों के साथ ही स्टोन वर्क से सजी हुई चूंडियां पहन सकते हैं। गोल्डन कंगन भी इस सेट में जान डाल रहे हैं।
घुंघरू, फ्लोरल और स्टोन वाली चूड़ियां
यदि आपको ट्रेंडी और रॉयल फिनिश वाला लुक चाहिए, तो ये सेट परफेक्ट रहने वाला है। इसमें स्टोन वर्क से सजी चूड़ियों को कश्मीरी घुंघुरू बैंगल्स के साथ पेयर किया है, तो आखिर में ट्रांसपेरेंट फिनिश वाले फ्लोरल कंगन भी पहनें। जिनका साथ में कॉम्बिनेशन बेहद ही रिच और शानदार है।
कंगन के साथ प्लेन चूड़ियां
इस बार करवा चौथ पर कांच की प्लेन चूड़ियों पहनने का सोच रहे हैं, तो उन्हें गोल्ड टोन वाले कंगन के साथ स्टाइल करें। ऐसा करने से हर रंग की चूड़ी के साथ बढ़िया लगते हैं। जैसे यहां फ्लोरल और स्टोन फिनिश वाले कंगन को चूड़ियों के दोनों ओर लगाया गया है, तो बीच में मॉर्डन डिजाइन वाला कंगन आपके लुक को शानदार बना देंगे।
अन्य न्यूज़














