Karwa Chauth Sargi के लिए बनाएं स्वादिष्ट Doodh Feni, यह है आसान Recipe

karwa chauth sargi feni
AI-Generated

करवा चौथ के खास मौके पर पारंपरिक दूध फेनी बनाना एक बेहतरीन विकल्प है। इसे तैयार करने के लिए फुल क्रीम दूध में मेवों का पेस्ट, केसर और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छी तरह पकाया जाता है। इसके बाद इस सुगंधित गर्म दूध को फेनी पर डालकर कटे हुए मेवों से सजाकर परोसा जाता है।

इस बार करवा चौथा का त्योहार 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ के अब ज्यादा दिन बचते हैं। अगर इस मौके पर आपको कुछ मीठा और पारंपरिक बनाने का मन कर रहा है, तो दूध फेनी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

खासतौर पर कुरकुरी फेनी को केसर, इलायची और मेवों वाले गर्म दूध में भिगोकर तैयार कर सकते हैं। इस मिठाई का स्वाद बेहद खास होता है। उत्तर भारत में इसे करवा चौथ के मौके पर घरों में ज्यादा बनाया जाता है। इसलिए दूध, बादाम और फेनी जैसी कुछ चीजों से यह मिठाई बेहद आसानी से बना सकते हैं। आइए आपको दूध को फेनी बनाने की रेसिपी बताते हैं।

दूध फेनी बनाने के लिए सामग्री

सूखी फेनी – जरूरत के अनुसार
फुल क्रीम दूध – 2 कप
मिल्क पाउडर – 2 बड़े चम्मच
बादाम – 10-12
काजू – 10-12
पिस्ता – 5-6
चीनी – 3 बड़े चम्मच
केसर – 12-15 धागे
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
केसर भिगोने के लिए दूध
पानी – मेवे भिगोने के लिए
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां – सजावट के लिए

दूध फेनी बनाने का आसान तरीका

- सबसे पहले आप 10-12 बादाम और 10-12 काजू को अलग-अलग करके एक चौथाई कप पानी में रातभर के लिए भिगो दें। इसके साथ ही केसर के 12-15 धागों को भी एक बड़े चम्मच दूध में भिगोकर फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से केसर का रंग और खुशबू दूध में घुल जाएगी।

- अब भीगे हुए बादाम को पानी से निकालकर छिलका उतार लें। इससे बादाम का पेस्ट ज्यादा मुलायम बनेगा और दूध में इसका स्वाद भी मिल जाएगा।

- छिले हुए बादाम, भीगे हुए काजू और पानी डालें। इसमें 3 बड़े चम्मच चीनी मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। इस बात का ध्यान रहे कि पेस्ट में मेवों के बड़े टुकड़े न रहें, ताकि दूध की बनावट अच्छी बने।

- अब एक पैन में 2 कप फुल क्रीम दूध डालें और इसमें 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर और केसर मिलाएं। इसमें अब मीडियम आंच पर उबाल आने तक गर्म करें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें, जिससे दूध तली में चिपके नहीं।

- जब दूध में उबाल आने लगे, तो इसमें मेवों की पेस्ट डाल दें। फिर इसको 10-12 मिनट तर मीडियम आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहे हैं। अब एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 5-6 कटे हुए बादाम और 5-6 कटे हुए पिस्ता डालें। एक मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

- अब एक प्लेट में सूखी फेनी को सही से रखें। फिर इसमें अच्छे से गर्म किया गया दूध डालें। फेनी को करीब 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दें, जिससे वह दूध में नरम हो जाए और उसके रेशे मुलायम बन जाएं।

- लास्ट में दूध फेनी के ऊपर कटे हुए बादाम, पिस्ता और सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डालें। इसे गरमा-गरम सर्व करें। अगर आपको ठंडा पसंद है, तो ठंडा भी खा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

- इस बात का ध्यान रखें कि, फेनी को बहुत ही देर तक दूध में न छोड़ें। ज्यादा देर रखने से वह जरुरत से ज्यादा नरम हो जाती है।

- फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से दूध का स्वाद ज्यादा मलाईदार और समृद्ध बनता है।

- ध्यान रखें कि दूध को लगातार चलाते रहें। ताकि दूध तली में चिपकें नहीं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़