Diwali पर खिड़कियों के शीशे और Kitchen Sink चमकाएगी चायपत्ती, ऐसे करें इस्तेमाल

दिवाली की सफाई में महंगे क्लीनर की जगह बची हुई चायपत्ती का उपयोग किया जा सकता है। चायपत्ती में मौजूद टैनिन्स खिड़कियों के शीशे, कांच के बर्तन, किचन सिंक और बर्तनों की चिकनाई हटाने में मददगार होते हैं। इसके उबले पानी में सिरका मिलाकर लकड़ी के फर्नीचर को भी चमकाया जा सकता है।
इस समय ज्यादातर घरों में दिवाली की सफाई शुरु हो चुकी है। अगर आप घर की सफाई में लगे हैं, तो इस बार महंगे क्लीनर को छोड़कर चायपत्ती से क्लीन करें। असल में भारत में चाय एक नेशनल ड्रिंक है, क्योंकि ज्यादातर घरों में सुबह-शाम चाय जरुर बनती है।
चाय बनाने के बाद चायपत्ती बच जाती है, उसे हम बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन अब आप चायपत्ती सफाई में आपके बड़े काम आएगी। इन दिनों सभी घरों में दिवाली सफाई अभियान जोरों-शोरों पर है। आइए आपको बताते हैं होम क्लीनिंग में चायपत्ती के इस्तेमाल कैसे करें।
खिड़कियों के शीशे साफ करें
बची हुई चाय पत्ती को दोबारा साफ पानी से धो लें, ताकि इससे दूध और चीनी अच्छे से निकल जाए, फिर खिड़कियों को साफ कर लें। इसके बाद चायपत्ती सादे पानी में डालकर 3 मिनट तक उबाल लें। पानी को छानकर ठंडा करने के लिए रखें, फिर इस पानी से खिड़कियों के शीशे साफ कर लें।
कांच के बर्तन चमकाएं
इससे पहले चायपत्ती को धोकर उसे बर्तन में 2-3 मिनट के लिए उबाल लें। फिर पानी को छानकर ठंडा होने के लिए रख दें। फिर पानी में 1 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर या 2-3 बूंद डिशवॉश लिक्विड मिलाकर मिक्स कर लें। फिर स्क्रब की मदद से पानी में डुबोकर कांच के बर्तनों की क्लीनिंग करें।
किचन सिंक क्लीनिंग
असल में चायपत्ती में पाए जाने वाले नेचुरल टैनिन्स क्लीनिंग एजेंट का कार्य करता है। यदि आपके घर में चिकनाई या तेल जम गया है, तो आप चायपत्ती से धोकर उसे पहले उबाल लें। अब इस पानी को बिना उसमें 1 चम्मच डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा मिलाकर मिश्रण तैयार करें। फिर इस लिक्विड को थोड़ा-थोड़ा सिंक में डालकर और बाकी मिश्रण को स्क्रब में डुबोकर अच्छे से क्लीन कर लें।
बर्तनों से चिकनाई दूर करें
धुली हुई चायपत्ती को कड़ाही या पैन में फैलाएं, फिर स्क्रब से घुमाते हुए साफ करें। फिर डिशवॉश लिक्विड से सामान्य तरीके से धो लें।
फर्नीचर की चमक लौटाएं
जब आप लकड़ी के फर्नीचर पर चायपत्ती का इस्तेमाल करें, तो सावधानी बरतें। इसमें दाग लगने का खतरा रहता है। जिसके लिए चायपत्ती को धोकर अच्छे से उबाल लें। फिर पानी को छानकर इसमें 2 चम्मच सिरका मिलाएं। अब इस मिश्रण में साफ सूती कपड़ा डुबो लें और फिर फर्नीचर को चमका लें।
अन्य न्यूज़














