Airtel का 365 दिन वाला प्लान: सालभर फ्री कॉलिंग, डेटा, OTT और 5G सब कुछ एक साथ

Airtel 365 Day Plan
Image Source: airtel.in

3999 रुपये की कीमत वाला यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। एक बार भुगतान करने के बाद पूरे साल कॉलिंग, डेटा और मैसेज की चिंता खत्म हो जाती है। यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो लंबी अवधि के लिए बजट फ्रेंडली विकल्प चाहते हैं।

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में यूजर्स ऐसे प्लान की तलाश में रहते हैं जो कम झंझट में ज्यादा फायदे दे सके। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारती एयरटेल ने 365 दिनों की वैधता वाला एक शानदार प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G एक्सेस और OTT समेत कई प्रीमियम बेनिफिट्स मिलते हैं, जो इसे खास बनाते हैं। 

सालभर की वैधता, एक बार रिचार्ज की सुविधा 

3999 रुपये की कीमत वाला यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। एक बार भुगतान करने के बाद पूरे साल कॉलिंग, डेटा और मैसेज की चिंता खत्म हो जाती है। यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो लंबी अवधि के लिए बजट फ्रेंडली विकल्प चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: OpenAI का नया Power Move, 852 अरब डॉलर Valuation के साथ बनी दुनिया की Top AI कंपनी

रोजाना डेटा और कॉलिंग का पूरा फायदा 

इस प्लान में हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। पूरे साल में यह डेटा काफी अधिक हो जाता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और ब्राउजिंग बिना रुकावट चलती रहती है।

साथ ही, यूजर्स को लोकल और एसटीडी दोनों तरह की अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी मुफ्त मिलते हैं।

अगर किसी दिन आपका डेटा खत्म हो जाता है, तो भी इंटरनेट 64kbps की स्पीड से चलता रहता है, जिससे जरूरी काम जारी रह सकता है।

OTT और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का बोनस 

इस प्लान का एक बड़ा आकर्षण इसमें मिलने वाले OTT बेनिफिट्स हैं। यूजर्स को JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मुफ्त मिलता है। इससे लाइव क्रिकेट, मूवी और वेब सीरीज का आनंद बिना अतिरिक्त खर्च के लिया जा सकता है।

इसके अलावा Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 4000 रुपये बताई जाती है। यह फीचर खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए काफी उपयोगी है।

अनलिमिटेड 5G और अतिरिक्त फायदे 

अगर आपके इलाके में Airtel का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिलता है। इससे हाई-स्पीड इंटरनेट का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

इसके साथ ही यूजर्स को 30 दिनों के लिए फ्री हेलोट्यून्स सेट करने की सुविधा भी मिलती है, जिससे कॉलिंग अनुभव और मजेदार बन जाता है।

क्यों खास है यह प्लान? 

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतद उपयोगी है जो लंबे समय तक बिना रिचार्ज की चिंता के मोबाइल सेवा का फायदा लेना चाहते हैं। डेटा, कॉलिंग, OTT और 5G जैसे फीचर्स को मिलाकर यह एक ऑल-इन-वन पैकेज बन जाता है।

जो लोग काम, एंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया के लिए ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह प्लान बचत और सुविधा दोनों प्रदान करता है।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

All the updates here:

अन्य न्यूज़