UK Tour के लिए रवाना हुई Indian Junior Hockey Team, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड से होगी 7 मैचों की टक्कर

Indian Junior Hockey Team
AI Generated

जूनियर एशिया कप की तैयारी के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन दौरे पर सात मैच खेलेगी, जहां वह स्कॉटलैंड की सीनियर टीम के अलावा इंग्लैंड, अमेरिका और बेल्जियम की जूनियर टीमों से भिड़ेगी।

भारत की 24 सदस्यीय जूनियर महिला हॉकी टीम पांच से 14 जुलाई तक ब्रिटेन के दौरे पर सात मैच खेलेगी। टीम बेंगलुरू के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार की रात रवाना हुई। नये कोच टिम व्हाइट के साथ भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम स्कॉटलेंड और इंग्लैंड के खिलाफ सात मैच खेलेगी।

जूनियर एशिया कप समेत आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारी के लिये यह दौरा अहम है। इस दौरे पर एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में स्कॉटलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ भी दो मैच खेले जाने हैं। इसके अलावा अमेरिका, इंग्लैंड और बेल्जियम की जूनियर टीमों से मैच खेले जायेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़