Asian Games: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

नागोया में भारतीय पुरुष निशानेबाजों ने 1890.1 अंक बनाकर 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में 1899.0 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ चीन ने स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक जीता। व्यक्तिगत वर्ग में रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने फाइनल में जगह बना ली है।

भारत ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई। रुद्रांक्ष, हिमांशु और पार्थ माने की भारतीय टीम ने कुल 1890.1 अंक जुटाए। चीन ने 1899.0 अंक के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

चीन ने अपने पिछले विश्व रिकॉर्ड में 0.6 अंक का सुधार किया। दक्षिण कोरिया ने मजबूत वापसी की लेकिन 1884.2 अंक के साथ उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। रुद्रांक्ष ने 631.8 अंक के साथ व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया जबकि हिमांशु 630.0 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे।

पार्थ 628.3 अंक के साथ 10वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। इस तरह निशानेबाजी में भारत का अच्छा प्रदर्शन जारी रहा। भारत ने निशानेबाजी में अपने अभियान की शुरुआत महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर की थी।

इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद ने महिला टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया था। इसके बाद इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक जीता। भारत के निशानेबाजी दल ने पिछले हांगझोउ एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 22 पदक जीते थे जिसमें सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़