Cristiano Ronaldo की बहन Elma Aveiro ने केरल के मुख्यमंत्री से कोझिकोड में की मुलाकात

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा अवेइरो ने अपनी केरलम यात्रा के दौरान कोझिकोड में मुख्यमंत्री वी डी सतीशन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें स्थानीय प्रशंसकों के फुटबॉल प्रेम से अवगत कराया। अवेइरो ने केरल के प्रशंसकों का यह स्नेह और शुभकामनाएं रोनाल्डो तक पहुंचाने की बात कही है।
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा अवेइरो ने बुधवार को केरलम की यात्रा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन से मुलाकात की। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार यह मुलाकात मंगलवार को कोझिकोड में हुई। सतीशन ने ‘एक्स’ पर इस संक्षिप्त मुलाकात का एक वीडियो भी साझा किया और कहा, ‘‘केरलम की अपनी यात्रा के दौरान क्रिस्टयानो रोनाल्डो की बहन एल्मा अवेइरो के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई।
इसे भी पढ़ें: नाबालिग से शादी पॉक्सो के तहत कार्रवाई से नहीं बचा सकती: केरल उच्च न्यायालय
मैंने उन्हें बताया कि मलयालियों के दिल में फुटबॉल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए कितना अपार जुनून और प्यार है। ’’ उन्होंने कहा कि अवेइरो ने केरलम के फुटबॉल प्रशंसकों की ओर से रोनाल्डो के लिए भेजी गई गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं और स्नेह उन तक पहुंचाने का वादा किया है। वीडियो में अवेइरो उनके साथ एक तस्वीर लेने के लिए कहती हुई दिखाई दे रही हैं।
अन्य न्यूज़













