Alcaraz का US Open में धैर्य वाला मंत्र: पहले सेट के बाद बदला गेम, मिली धमाकेदार जीत

Alcaraz
ANI
अंकित सिंह । Sep 3 2026 4:23PM

US ओपन के दूसरे दौर में जैमे फारिया को हराकर अल्काराज तीसरे दौर में पहुंच गए। अपनी जीत के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि पहले सेट में जल्दबाजी महंगी पड़ी, जिसके बाद उन्होंने लंबी रैलियां खेलने और शुरुआती शॉट्स में धैर्य रखने की रणनीति अपनाई। इस बदलाव और क्रॉस-कोर्ट खेलने से उन्हें मैच पर पकड़ बनाने में मदद मिली।

US ओपन के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ ने पुरुषों के सिंगल्स के दूसरे राउंड में जैमे फारिया को 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई। मैच के बाद, JioStar द्वारा शेयर किए गए एक इंटरव्यू में अल्काराज़ ने पहले सेट के बाद किए गए बदलावों, अपनी रणनीति और आर्थर ऐश स्टेडियम में खेलने के अपने अनुभव के बारे में बताया। अल्काराज ने कहा कि पहला सेट मेरे लिए थोड़ा तालमेल बिठाने वाला था। मैं कहूंगा कि मैं अच्छा खेल रहा था। मैंने एक शानदार पॉइंट जीता, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने सब कुछ जल्दबाजी में किया और छोटे पॉइंट खेले। जबकि मुझे इसके ठीक उलट करना था। 

इसे भी पढ़ें: CM विजय का मास्टरस्ट्रोक: Chennai को मिलेगी Olympic City और F1 रेसिंग का नया हब!

अल्काराज ने कहा कि मुझे लंबी रैलियां खेलनी थीं, शुरुआती दो-तीन शॉट्स में धैर्य रखना था और उसके बाद पॉइंट के लिए जाना था। तो, पहले सेट में मैंने बस यही गलती की, और उसके बाद मुझे समझ आ गया कि मैच में क्या करना है, और फिर सब कुछ ठीक रहा। दूसरे सेट से अपनी रणनीति में किए गए बदलावों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे और मेरी टीम को लगा कि मुझे थोड़ा और क्रॉस-कोर्ट खेलना चाहिए। पहले दो-तीन शॉट ज़्यादा क्रॉस-कोर्ट खेलने थे और फिर आक्रामक खेलना था। मुझे लगता है कि उन्होंने भी कुछ गलतियां कीं, जैसे कुछ डबल फॉल्ट, जिससे मुझे जल्दी ब्रेक मिल गया, जो मेरे लिए बहुत अच्छा रहा। मैं ज़्यादा शांत होकर खेल रहा था और मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे मैच में वापसी करने और अच्छा नतीजा पाने का मौका दिया।

न्यूयॉर्क के दर्शकों से मिले समर्थन का ज़िक्र करते हुए स्पेनिश खिलाड़ी ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत शानदार अनुभव है - आर्थर ऐश स्टेडियम में नाइट सेशन में खेलना और लोगों का इतना जोश देखना। मुझे यह एनर्जी और यहाँ के लोग बहुत पसंद हैं। मैं बस मैच को उनके लिए मज़ेदार और मनोरंजक बनाने की कोशिश कर रहा हूँ और मुझे इसमें मज़ा आता है। मैं अगले राउंड में वापस आने और उस गर्मजोशी को फिर से महसूस करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ; उम्मीद है कि लोगों ने आज रात के मैच का आनंद लिया होगा।

इसे भी पढ़ें: भारत में होगा ICC Women's Champions Trophy 2027 का पहला एडिशन, महिला क्रिकेट को मिलेगा बूस्ट!

दो बार के US ओपन चैंपियन अल्काराज़ ने 2022 में न्यूयॉर्क में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था और फिर 2025 में दोबारा ट्रॉफी अपने नाम की। इस साल की शुरुआत में, 22 साल की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले वह सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बने। यह जीत US ओपन में अल्काराज़ की 26वीं मेन-ड्रॉ जीत थी; यह संख्या चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में से किसी में भी उनकी अब तक की सबसे ज़्यादा जीत है।

For more Sports News in Hindi Today please click here. 

All the updates here:

अन्य न्यूज़